कोरबा। अग्रवाल समाज की मतदाता सूची में दर्ज सुनील जैन एवं उसके परिवार के सदस्यों का नाम समाज की मतदाता सूची से हटाने हेतु आग्रह किया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी, अग्रवाल सभा कोरबा (छ.ग) को आवेदन देकर अवगत कराया गया है कि सुनील जैन (जैन पैकर्स) एवं उसके परिवार के सदस्यों का नाम वर्तमान मतदाता सूची में है। यह व्यक्ति अग्रवाल सभा में विगत कुछ वर्षों से ही जुड़ा हुआ है। अग्रवाल सभा में इनकी भूमिका पूर्व में नहीं थी, इनके द्वारा अग्रवाल समाज हित में किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया है, इसके विपरीत इनकी जैन समाज में बुधवारी जैन मंदिर के आसपास के भवनों का निर्माण एवं जैन समाज के कार्यक्रमों में इनकी सक्रिय रूप से भागीदारी देखी गई है। एक व्यक्ति का 2 समाज में भूमिका होना समझ से परे है। वर्तमान में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष पद की गरिमा को इनके द्वारा धूमिल किया गया है। अग्रवाल समाज के पदाधिकारी कॉलेज के कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करना भी छोड़ दिए हैं। अग्रसेन कॉलेज में B.Ed की मान्यता भी निरस्त होते-होते बची है, अग्रवाल समाज से सरोकार न होते हुए भी अग्रसेन कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान का अध्यक्ष पद दिया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी से निवेदन किया गया है कि अन्य दूसरे जैन समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सुनील जैन एवं उसके परिवार के सदस्यों का नाम तत्काल मतदाता सूची से हटाया जाए।
KORBA:अग्रवाल समाज में सुनील जैन व परिजनों का नाम..! मतदाता सूची से हटाने की उठी मांग






