कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों का वितरण किया है। इसी क्रम में कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यवसायी प्रेम मदान को प्रदेश भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने प्रेम मदान को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठन क्षमता और सक्रिय कार्यशैली का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा।
प्रेम मदान लंबे समय से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। व्यावसायिक वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने को उनके संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद कोरबा सहित जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
KORBA: प्रेम मदान भाजपा के प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ कार्यसमिति सदस्य नियुक्त







