कोरबा। कोरबा जिले के सीमांत क्षेत्र में किसी व्यक्ति के द्वारा सड़क किनारे बजरंगबली की मूर्ति को तोड़फोड़ करने की खबर है। बजरंगबली की मूर्ति सहित त्रिशूल व पूजा सामग्रियां सड़क पर बिखरी हुई मिली है। आज सुबह की यह घटना बताई जा रही है जिसकी जानकारी आम होने के साथ ही बजरंग दल और हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यह घटना चोटिया- कोरबी-सिरमिना मार्ग की है।

यह हरकत किसके द्वारा की गई है, इसका पता लगाने के साथ ही पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है। घटना की जानकारी होने के साथ ही लोगों का मौके पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ है।










