Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA VIDEO: हाथी-मानव,एक-दूसरे से भयभीत,हाथियों को खदेड़ रहे तो कहीं हाथी घर तोड़ रहे
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA VIDEO: हाथी-मानव,एक-दूसरे से भयभीत,हाथियों को खदेड़ रहे तो कहीं हाथी घर तोड़ रहे

Admin
Last updated: 05/08/2025 10:20 AM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

0 कोरबा व कटघोरा वन मण्डल में बढ़ती समस्या,ग्रामीण-किसान हलाकान

- Advertisement -

    कोरबा। कोरबा जिले में पिछले करीब तीन दशक से हाथियों की समस्या से ग्रामीण और किसान खासा परेशान हैं। हाथियों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसके साथ-साथ आतंक भी। वर्तमान में हालात यह हैं कि हाथी और मानव दोनों एक-दूसरे से भयभीत हैं।
    ग्रामीणों को अपने जान-माल की चिंता है, किसानों को खेत में लहलहाते फसल को बचाने की चिंता है ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण इन फसलों के जरिए कर सके, तो दूसरी तरफ हाथियों को इंसानी फितरत से भय है। बेजुबान हैं,किन्तु उन्हें भी अपने व अपने कुनबे के जान की परवाह है। इंसान अपनी सुरक्षा के लिए हाथियों को कोई न कोई तरीके से नुकसान पहुंचा रहा है जिससे उनकी भी जान जा रही है। दोनों ही तरफ जान बचाने की जद्दोजहद है और इस हाथी-मानव द्वंद को रोकने के लिए, आतंक और हादसों को कम करने के लिए कोई खास और ठोस पहल होती अब तक नजर नहीं आई है।

    - Advertisement -

      कोरबा और कटघोरा वन मंडल में एक बार फिर हाथियों ने भयभीत कर रखा है दूसरी तरफ इंसान भी हाथियों को भयभीत कर रहे हैं। सोमवार का एक वीडियो कटघोरा-पसान मार्ग से सामने आया है। यहां ग्रामीण शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ रहे हैं, हाथी जंगल से निकलकर सड़क पार करते हुए दूसरे जंगल जा रहे हैं तो किसान अपने फसल की रक्षा के लिए उन्हें लगातार दौड़ा रहे हैं। भयभीत हाथी चिंघाड़ते हुए अपनी जान बचाने दौड़ रहे हैं, पीछे-पीछे ग्रामीण दौड़ रहे हैं। लोगों को मजा भी आ रहा है लेकिन वह इसके अंजाम से अनजान हैं। हाथी अगर आक्रामक हुआ तो वह किसी के वश में नहीं आएगा क्योंकि वन विभाग सिर्फ चेतावनी की खानापूर्ति में लगा हुआ है। शिकायतें तो यह भी है कि फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के कई प्रकरण महीनों से लंबित रखे जा रहे हैं। थोड़ा बहुत मिलने वाली राशि से नुकसान की आंशिक भरपाई संभव हो पाती है लेकिन इसमें भी सेंध लग जाता है।

      0 वन विभाग की नाकाम कोशिशों पर सवाल

      वन विभाग द्वारा की जाने वाली तमाम तरह की कवायदें नाकाम साबित हुई हैं और अब तो हालात ऐसे हैं कि हाथियों की ट्रैकिंग भी सही वक्त पर कई बार नहीं हो पाती है और इसका खामियाजा किसी न किसी घटना- दुर्घटना, नुकसान के रूप में सामने आ जाता है। हाथियों के रहवास के नाम पर योजनाओं ने सिर्फ और सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों की जेब भरने का काम किया है। वह कहीं ना कहीं इस मानसिकता से ग्रसित हैं कि हाथी तो आते-जाते रहेंगे और इस विशालकाय जानवर को कैसे रोक पाएंगे, इंसानों का नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए बनाए गए नियमों से भरपाई कर दी जाएगी। कुछ इसी सोच के कारण हाथियों को बेहतर रहवास नहीं मिल पा रहा है, उनके भोजन और पानी की व्यवस्था में कहीं ना कहीं चूक बार-बार हर-बार की गई है।

      सरकारें भी इस विषय को लेकर कुछ खास संजीदा नजर नहीं आतीं। सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या भाजपा की, दोनों ही सरकारों में हाथी-मानव द्वंद्व की घटनाएं सामने आती रही हैं लेकिन किसी भी सरकार ने अपने वन महकमा को इतना सख्त नहीं किया कि वह इस विषय पर अपने पूरे अनुभव के साथ काम कर सकें। नो-गो एरिया, लेमरू एलिफेंट रिजर्व भी अब फाईलों में दब गए हैं। जंगलों की कटाई तस्करों के हवाले है, हाथियों के अलावा दूसरे जानवर भी गांव और शहर की ओर रुख करने लगे हैं तो यह सीधे तौर पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नाकामी और अदूरदर्शिता पूर्ण लिए जाने वाले निर्णय और कहीं ना कहीं अपने विभागीय आकाओं को खुश करने के लिए बनाई जाने वाली बे सिर-पैर की योजनाओं का ही परिणाम है। यह कहना गलत नहीं है कि ईमानदाराना और जिम्मेदारी पूर्वक होने वाले प्रयास में कहीं ना कहीं कमी स्थानीय वन प्रशासन से लेकर शासन तक है जिसकी वजह से यह समस्या थमने और कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। यह तो गहन जांच का विषय है कि एलिफेंट रिजर्व के लिए सरकार ने वन मंडल को योजना के प्रारंभ होने से लेकर अब तक कितनी राशि जारी की और इसका किस-किस के द्वारा कितना किस-किस मद में कब-कब खर्च किया गया और हासिल क्या हुआ…?

      0 आज तड़के कहर ढाया दंतैल ने

      इधर,कोरबा वन मण्डल के ग्राम तौलीपाली और कुदमुरा में एक दंतेल हाथी ने आज तड़के लगभग 4:30 बजे बस्ती में घुसकर जमकर तबाही मचाई। तौलीपाली में बालक राम राठिया के घर को तोड़कर 1 बोरी धान और 1 कट्टी प्याज को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने एक बोरी धान को अपनी सूंड में पकड़कर दूर ले जाकर खाया और फेंक दिया।
      कुदमुरा में पुनी राम घनुहार और मनमोहन राठिया के घरों को बुरी तरह तोड़कर दो-तीन बोरी धान को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बालक राम राठिया ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण बस्ती में अंधेरा था, तभी हाथी ने बस्ती में घुसकर घर को तोड़ दिया और धान और प्याज को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीम ने सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की। बालक राम राठिया ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article डॉ.B.D.अग्रवाल ने चिकित्सा सेवा के 50 साल पूरे किए,स्टाफ ने किया सम्मान
                Next Article KORBA: राठौर बाबू से खतरा..!शिकायतकर्ता ने अपनी और जांच दल की मांगी सुरक्षा
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?