0 कटघोरा वनमण्डल के लैंगा का मामला,पिछले साल की शिकायत अनिराकृत
🫵🏻 कलेक्टर, डीएफओ,रेंजर से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
कोरबा। जिले के कटघोरा वन मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लैंगा के वन परिसर के बीट गार्ड रामकुमार कोराम व डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी के विरूद्ध गम्भीर आरोप लगे हैं। कलेक्टर, डीएफओ से लगातार पत्राचार के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से पुनः शिकायत की गई है।
शिकायकर्ताओं ने बताया कि ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित मोहल्ला पंडोपारा में खुलेआम सरई पेड़ का तस्करी किया जा रहा है जिसमें डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी, बीट गार्ड रामकुमार कोराम द्वारा क्रय करने वाले के साथ नगद 10,000 रुपये लेकर 10 नग सरई पेड़ को काटकर विक्रय किया गया है। पैसा देते-लेते समय रेशम बाई पंडो, वहां पर उपस्थित थी जबकि उन्होंने मना किया था, फिर भी नहीं माने और खड़े-खड़े डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी, बीट गार्ड रामकुमार कोराम के सहमति से अवैध रूप से लकड़ी तस्करी किया जा रहा है। जिसमें भारी मात्रा में पेड़-पौधो को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

रेशम बाई पण्डो, बिरसिया पण्डो, गंगाराम पण्डो, चैतराम पण्डो के द्वारा वन परिसर लैंगा के आफिस में जाकर भी बताया गया लेकिन किसी तरह से संज्ञान में नहीं लिया गया जबकि राजस्व विभाग, पसान तहसीलदार महोदय और लैंगा पटवारी को भी सूचना दिया गया। इतवार पण्डो का कहना है कि राजस्व विभाग की जमीन पर पेड़ लगे हैं जिनको कटवाकर ये लोग बेच रहे हैं। वन विभाग लैंगा बीट के कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।
अक्टूबर 2025 से की जारी शिकायत के बाद एक बार फिर अधिकारियों से निवेदन किया गया है कि, आश्रित मोहल्ला पंडोपारा में खुलेआम सरई पेड़ की तस्करी को रोका जाए तथा डिप्टी मैडम उषा सोनवानी के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाय।
इस मामले में पसान रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि डिप्टी रेंजर के खिलाफ काफी शिकायत है मिल रही हैं मामले की जांच उपरांत प्रतिवेदन सौंप दिया गया है जिस पर उच्च अधिकारियों को निर्णय लेना है





