0 कप्तान की सख्त मनाही के बाद भी थाना क्षेत्र में चलता रहा अवैध कबाड़ का धंधा
0 कटघोरा व दर्री में कबाड़ के तीन ठिकानों पर पहुंची संयुक्त टीम
0 बरामद कबाड़-एक ट्रक में 650 किलो लोहा कबाड़,206 किलो सिल्वर, 250 किलो कॉपर (तांबा)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिला में तमाम अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कप्तान की सख्ती बढ़ने और इनपुट मिलने पर उनके निर्देश के परिपालन में थाना कटघोरा व दर्री की संयुक्त टीम ने कबाड़ चोरों पर बड़ी कार्यवाही की है। दर्री सीएसपी विमल पाठक के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की संयुक्त टीम ने सुतर्रा, कटघोरा तथा दर्री में मुखबिर की सूचना पर अवैध कबाड़ का व्यापार कर रहे कबाड़ियों के यहां छापामार कार्यवाही की।
सुतर्रा से ढेलवाडीह मार्ग पर स्थित दीपक कुमार साहू के दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ की जप्ती कार्यवाही की गई। एक ट्रक कीमत 07 लाख, उसमें लदा 04 क्विंटल लोहे का कबाड़ कीमत 80 हजार बरामद किया गया है। यह लोहा रामकुमार कश्यप व दीपक कुमार साहू ने एसईसीएल यार्ड ढेलवाडीह से चोरी किये थे। प्रकरण में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 518/2024 धारा 305 ए, 331(4), 3(5), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इसी तरह कटघोरा के कारखाना एरिया में स्थित विजय अग्रवाल उर्फ बंटी के गोदाम में छापामार कार्यवाही करते हुए लगभग 206 किलो सिल्वर, 250 किलो लोहा कीमती 2.50 लाख है जो रितेश श्रीवास उर्फ जीवा एवं रविन्द्र पटेल ने चोरी कर विजय अग्रवाल उर्फ बंटी बेचा था, जप्त किया गया। प्रकरण में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 521/2024 धारा 331(4), 3(5) 305 ए, बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं दर्री में थाना के पीछे संचालित सत्येंद्र साहू के कबाड़ दुकान में कार्यवाही करते हुए कॉपर केबल वायर जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार होना पाया गया, जिसे शम्भू कुर्रे ने बी.सी.पी.पी.प्लांट दर्री से चोरी कर सत्येंद्र साहू को बेचा था। प्रकरण में थाना दर्री में अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 305, 331(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कोरबा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से अवैध कबाड़ में संलिप्त लोगों में हड़कम्प मच गया है। पुलिस द्वारा सभी 7 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया जा रहा है।
0 दर्ज अपराध और आरोपीगण:-
थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 518/2024 धारा 305ए, 331(4), 3(5), बी.एन.एस.
🔻 थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 521/2024 धारा 331(4), 3(5) 305 ए, बी.एन.एस.
🔻 थाना दर्री में अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 305, 331(4), 3(5) बी.एन.एस.
- रितेश श्रीवास उर्फ जीवा पिता बजरंग उम्र 24 वर्ष निवासी कसनिया, कटघोरा
- रविन्द्र पटेल पिता संतलाल उम्र 22 वर्ष निवासी लखनपुर, कटघोरा
- विजय कुमार अग्रवाल उर्फ बंटी पिता रमेश कुमार अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष निवासी कारखाना एरिया कटघोरा
- दीपक कुमार साहू पिता शिवनारायण साहू उम्र 23 वर्ष निवासी राजीव नगर कटघोरा
- रामकुमार कश्यप पिता लखनराम उम्र 40 वर्ष निवासी आछीदादर कटघोरा
- सत्येंद्र साहू पिता विजय साहू उम्र 23 वर्ष निवासी छुरी कटघोरा
- शम्भू कुर्रे पिता जन्नू कुर्रे उम्र 25 वर्ष दर्री थाना के पीछे
8.