कोरबा। जिला न्यायालय कोरबा और तहसील न्यायालय कटघोरा, करतला और पाली में दिनांक 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित न्यायालय में लंबित फौजदारी मामले,मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, ज़मीन जायदाद के लंबित मामले, राजस्व संबंधी प्रकरण के मामले, बकाया बिजली और टेलीफोन बिल के मामले, बैंक के वसूली योग्य प्रिलिटीगेशन मामलों का तत्काल निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कु.डिंपल द्वारा संबंधित पक्षकार लोगों से अपील की गई है कि 12 सितंबर 2026 को होने वाले नेशनल लोक अदलात में उपस्थित हो कर सरल और सुलभ समाधान पाकर लोक अदालत का लाभ उठाएं।
न्यायालयों में लोक अदालत 12 को, लाभ उठाने की अपील





