0नजनपद सदस्य के द्वारा छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच के सौजन्य से हरदीबाजार समरसता भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन
कोरबा-हरदीबाजार। एसईसीएल प्रभावित क्षेत्र में कोयले के डस्ट से क्षेत्र के किसान गरीब बूढ़े बच्चे विभिन्न प्रकार के बीमारियों से ग्रसित है जिनके चलते क्षेत्र में कई गंभीर बीमारियों से नुकसान हो रहा है। इन सब विषयों को लेकर पाली ब्लॉक जनपद सदस्य क्षेत्र 4 श्रीमती सनिता टंडन के द्वारा छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच के सौजन्य से रक्तदान शिविर हरदीबाजार समरसता भवन में शिविर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आम लोग ने रक्तदान में शामिल हुए ।

समाजसेवी व पाली ब्लॉक के मितानिन संघ की अध्यक्ष अनुसूईया राठौर ने शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान से क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहित करके प्रेरित किया। इस सेवा-भाव को देखकर ग्राम व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सराहनीय व प्रशंसा कर रहे हैं। शिविर में उन्होंने भी रक्तदान किया। उनका कहना है कोयला खदान क्षेत्र से तमाम तरह के लोग यहां निवासरत हैं और कोयल के धूल व डस्ट से कई गंभीर बीमारियों से नुकसान हो रहे है जिले के ब्लड बैंक में खून की स्टॉपेज कम ना हो इसके लिए समय-समय पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन का कार्यक्रम होता रहता है, लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों को प्रोत्साहित करने का काम भी जरूरी है। इसके चलते जिले में खून की किसी बीमार व्यक्ति को कमी ना हो, ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए ।






