कोरबा-अरसेना। दिनांक 26 मार्च 2026, गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर अरसेना में जन आरोग्य समिति की मासिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य केन्द्रों के सुचारु, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए लोगों को शहरों की ओर न जाना पड़े।
बैठक में मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, आवश्यक जांच, दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की नियमित उपस्थिति एवं अस्पताल की साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर को प्राप्त वित्तीय फंड के पारदर्शी एवं प्राथमिकता आधारित उपयोग पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सरपंच एवं समिति अध्यक्ष श्रीमती पवन कुमारी, सदस्य सचिव श्री एल.आर. गौतम, श्री किशोर कैवर्त, श्रीमती सुनीता कैवर्त, श्री रामायण सिंह, पंचायत सचिव दिनेश मझवार, शिक्षक बालम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
👉 समिति ने निर्णय लिया कि गढ़ उपरोड़ा, देवपहरी, अरसेना एवं नकिया सहित क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जन आरोग्य समितियां सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
📢 समाज के जागरूक नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए आगे आकर सहयोग करें।
“स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।”
आयुष्मान आरोग्य मंदिर अरसेना में जन आरोग्य समिति की मासिक बैठक सम्पन्न




