उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिला में संचालित एसईसीएल जोहिला क्षेत्र के नौरोजाबाद उपक्षेत्र के पश्चिमी कालरी माइंस में खान प्रबंधक मृगांक कुमार, सुरक्षा अधिकारी भगीरथ चंद, कनिष्ट अधिकारी एवं किशन सिंह उपस्थिति में वार्षिक पखवाड़ा सुरक्षा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया,साथ ही मजदूर कामगारों को सम्मानित किया गया। जोहिला क्षेत्र के पश्चिम कालरी वार्षिक महोत्सव सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन में नाटक के माध्यम से सभी कामगारों को सुरक्षित ढंग से काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

सतर्कता व जागरुकता के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कामगारों से अपील की गई कि सभी लोग सुरक्षित ढंग से कम करें। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधे रोपित किए गए।






