रांची/कोरबा। पिछले दिनों हिंद खदान मजदूर फेडरेशन (एचएमएस) की घोषित हुई कमेटी में गैर कोल कर्मचारियों का बोलबाला है। करीब दो तिहाई गैर कर्मचारी पदों एवं कार्यसमिति सदस्य पद पर आसीन किए गए हैं।
जारी सूची के मुताबिक फेडरेशन के महत्वपूर्ण पदों पर लगभग गैर कर्मचारी काबिज हुए हैं। एचएमएस के एक नेता ने गोपनीयता की शर्त पर ये जानकारी देते हुए कहा कि स्वयं महामंत्री हरभजनसिंह तो कोयला क्षेत्र से हैं ही नहीं।अभी कुछ दिन पूर्व डब्ल्यूसीएल के केएसएस के सदस्य बने हैं। पदाधिकारी :- अध्यक्ष रेशमलाल यादव – गैर कर्मचारी,कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम -गैर कर्मचारी, उपाध्यक्ष नाथूलाल पांडेय,शिवकांत पांडेय,अशोक पांडेय,अर्जुन सिंह,रणविजय सिंह – सभी गैर कर्मचारी, महामंत्री हरभजनसिंह – गैर कर्मचारी, सहायक महामंत्री शिवकुमार यादव – कर्मचारी,सहायक महामंत्री राघवन रघुनंदन, अख्तर जावेद उस्मानी – दोनों गैर कर्मचारी, सचिव राजेश सिंह ,शरद दिंदे – दोनों कर्मचारी, सचिव रंजय कुमार – गैर कर्मचारी,संगठन सचिव विनय सिंह – कर्मचारी, संगठन सचिव एमपी अग्निहोत्री, राकेश कुमार – गैर कर्मचारी,कोषाध्यक्ष – शंकर बेहरा
कार्यसमिति सदस्य :- कर्मचारी:- ललिता देवी,संजीव सिंह,प्रणव पटेल,देवेंद्र सिंह, साबिर सिद्दीकी,ज्योति प्रशांत बिल्सरे। गैर कर्मचारी – बीएन सिंह,चन्द्रेश्वर सिंह,एसएस दे, विशुदेव नोनियाँ, राधेश्याम सिंह। प्रबल प्रताप सिंह के बारे में जानकारी नहीं मिल पाया कि ये कर्मचारी हैं या गैर कर्मचारी। (रांची से प्रसारित एक समाचार के मुताबिक)
कर्मचारी संगठन में गैर कर्मियों का बोलबाला….! फेडरेशन कमेटी में दो तिहाई गैर कर्मी बताए गए
