0 कोरबा जिले के सभी थाना-चौकियों में शान से लहराया तिरंगा
कोरबा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बल के तमाम थानों और पुलिस चौकियों तथा सहायता केन्द्रों में राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कर सलामी दी गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने एसपी कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक निवास में ध्वजारोहण किया वहीं समस्त थाना व चौकियों में वहां के प्रभारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इसी कड़ी में पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला में प्रशांति वृद्ध आश्रम के 75 वर्षीय भुपनारायण गोस्वामी से झण्डारोहण कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सहायता केन्द्र के प्रभारी ASI विभव तिवारी, सहित समस्त स्टाफ ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

प्रशांति वृध्दाश्रम के अन्य सदस्यगण व गणमान्यजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। झण्डारोहण के बाद सभी को मिष्ठान्न का वितरण किया गया। गौरतलब है कि प्रभारी विभव तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन व निर्देशन में प्रत्येक वर्ष वरिष्ठजन के द्वारा ध्वजारोहण कराया जाता है। इसके साथ ही खास अवसरों पर सेवा कार्य भी जिला पुलिस की ओर से प्रशांति वृद्ध आश्रम में किए जाते हैं। पुलिस महकमे की ओर से मिलने वाले इस सम्मान और स्नेह से वृद्ध आश्रम के वृद्धजन अभिभूत हैं।







