कोरबा। जय मां सर्वमंगला गौ सेवा समिति के गौ सेवकों द्वारा मंगलवार को सर्वमंगला नगर स्थित सुमन भारती विद्यालय परिसर में “एक रोटी घायल गौ माता के नाम” अभियान के तहत रोटी बैंक की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य शहर एवं आसपास क्षेत्रों में घायल एवं असहाय गौवंश के लिए नियमित भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों को गौ सेवा के महत्व, पशु संरक्षण तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि रोटी बैंक के माध्यम से घर-घर से एक-एक रोटी एकत्र कर घायल एवं बेसहारा गौ माता तक पहुंचाई जाएगी, जिससे सेवा कार्य को निरंतर गति मिलेगी।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित गौ सेवा समिति के गौसेवक राजू ठाकुर, ओम प्रकाश केशरवानी, विजय पटेल, संत यादव, फिरतराम यादव, अखिलेश यादव, शनि पटेल, सोहन केशरवानी,एम के पासवान, माधव प्रसाद जायसवाल, पार्षद द्वय श्रीमती भानुमति जायसवाल,रामाधार पटेल और शेखर साहू आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ सेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। आयोजकों ने इसे सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।




