0 सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए क्षेत्रवासी
कोरबा। कोरबा नगर विधायक और छग शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर आज उनको बधाई देने भाजपा कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, विभिन्न समाज के सम्मानीय गणों के साथ आम लोगों में उत्साह नज़र आया। सुबह से ही मंत्री श्री देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।
इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन माँ सर्वमंगला की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन द्वारा रखे गए भंडारा में अधिक संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वृद्धजनों का शाल श्रीफल के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

कैबिनेट मंत्री का टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर अभिनंदन किया। जमनीपाली और बालको में भी सामाजिक, धार्मिक और मंडल पदाधिकारियों द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया। एनटीपीसी गेट के सामने हनुमान मंदिर में मंदिर समिति एवं दर्री मंडल के पदाधिकारियों ने महामाला से स्वागत किया।
शहर के सभी समाज के प्रमुख जनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए दी गई। सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, कनौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष सीताराम राठौर, सिख समाज के प्रमुख जन,सियान सदन के पदाधिकारीगण,मथुरा माली मरार पटेल समाज के प्रमुख जन, सर्व यादव समाज के प्रमुख जन, क्षत्रिय राठौर समाज, एनटीपीसी बीएमएस के पदाधिकारी, पूर्वांचल विकास समिति के आरएन पांडेय, सहित अन्य समाज एवं संघ के प्रमुखजनों ने मंत्री श्री देवांगन को निवास में भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।








