कोरबा। कोरबा जिले के उरगा-कुदमुरा मार्ग पर एक विशालकाय हाथी ने अफरा-तफरी मचा दी। हाथी तौलीपाली के बांसबाड़ी के पास सड़क पर कर रहा था। हाथी को सड़क पर करते देख चालकों ने वाहन खड़ी करने के साथ उसकी गतिविधियों पर बराबर नजर रखी कि कहीं वह उनकी तरफ न आ जाए। उस दौरान मार्ग पर कई लोग मौजूद थे जिनमें से कई लोगों ने हाथी का वीडियो बनाया।
वीडियो कुदमुरा वन परिक्षेत्र के तौलीपाली बासबाड़ी के पास का है जब मंगलवार को शाम 5 बजे मार्ग पर आवाजाही करते लोगों ने एक दंतैल हाथी को मार्ग पर एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर जाते देखा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा तब जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।





