Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NH-130 में पुल एक्सपांशन प्वाइंट के पास गड्ढे, सुधार कार्य प्रारंभ
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

NH-130 में पुल एक्सपांशन प्वाइंट के पास गड्ढे, सुधार कार्य प्रारंभ

Admin
Last updated: 09/04/2025 5:44 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा, कोरबी-चोटिया। नेशनल हाईवे क्रमांक-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर पीडब्लूडी-एनएचएआई में गुरसियां के पास तान नदी पुल पर जान लेवा गड्डे से खतरा बना हुआ था। एक्सपांशन प्वाइंट में काफी समय से इस प्रकार की समस्या बनी हुई थी,इसको लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी और आये दिन दो पहिए में सवार चालक एवं चार पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे थे।
संबंधित एन एच सड़क को एन एच ए आई बिलासपुर को हैंड ओवर कर दिए जाने के बाद ऐसे मसलों का दारोमदार उस पर था, फिर भी मामला व्यापक हित से जुड़े होने के साथ देखते हुए आवश्यक सुधार के लिए विभाग के कंसल्टेंसी ऐजेंसी को कहा गया था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गुरसियां में तान नदी पुल पर एक्सपांशन प्वाइंट में यह मसला काफी दिनों से परेशानी का कारण बना हुआ था।
पुल पर बढ़े – बढ़े गड्डे बनने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा था। कई बार इस पुल से गुजरने वाले वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं जिससे कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरसियां पुल ही नहीं बल्कि कटघोरा, से अंबिकापुर, तक पुरा एन एच 130 का मार्ग ही बद से बदतर हो गया है और विभाग की घोर लापरवाही से उक्त मार्ग का रख रखाव के अभाव के कारण दिनों-दिन सड़क की स्थिति खराब होती जा रही है। प्रतिदिन चलने वाले वाहन चालकों ने बताया कि पुल पर बने गड्ढों के कारण कई वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा रहे हैं।

- Advertisement -

    खासकर छोटे वाहन एवं बाइक इस मार्ग पर चलते समय हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि वाहन के शीशे तक टूट चुके हैं, जिससे लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
    इस गंभीर समस्या को सुलझाने के उद्देश्य से पिछले माह पोड़ी उपरोड़ा SDM टी आर भारद्वाज के द्वारा मार्ग के सुधार कार्य को लेकर विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। नेशनल हाईवे 130 पर चोटिया टोल प्लाजा संचालित है जहां बाईक को छोड़ कर बाकी प्रति वाहनों से हर माह लाखों रुपए टेक्स लिए जा रहे हैं, लेकिन आमजनों को उक्त टेक्स से सुविधा नहीं दी जा रही है,यह भी भर्राशाही व मनमानी देखी जा सकती है जबकि नजदीकी टोल प्लाजा के प्रबंधकों का रुख जनता की सुविधा के मामले में कुल मिलाकर नकारात्मक बना हुआ है।

    - Advertisement -

      0 सुधार के लिए 1 वर्ष का हुआ ठेका

      हमारे क्षेत्रिय संवाददाता को नेशनल हाईवे के एक ठेकेदार के सुपरवाइजर लोकेश कुमार ने बताया कि शिवनगर से कटघोरा तक एन एच 130 सड़क मार्ग का सुधार कार्य के लिए ठेकेदार रवि अग्रवाल बिलासपुर को 1 साल के लिए मेंटेनेंस कार्य हेतु ठेके में दिया गया है। लोकेश कुमार ने बताया कि 8 अप्रैल मंगलवार से एन एच रोड का सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जहां- जहां बड़े-बड़े गड्डे हो गये हैं, वहां पर तत्कालीन रुप से सिमेंट, गिट्टी के मसाले से भरा जा रहा है। इसके पश्चात पुल पुलियों में लगाए गए लोहे की पट्टी को निकाल कर उसमें नये सिरे से डामरीकरण से मजबूती की जावेगी, और मार्ग के दोनों ओर लगाये गये डिवाइडरों को सुधार कर नया रुप दिया जावेगा एवं पार्किंग स्थलों में लगाए गए हाई मास्ट व बंद पड़ी लाईटों को चालू किया जाएगा।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:मासूम से बलात्कार व हत्या के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
                Next Article KORBA:SBI के ब्रांच मैनेजर को हटाएं,अंतुष्ट ग्राहकों की कलेक्टर से मांग
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?