कोरबा-बरपाली। कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बरपाली में संचालित समृद्धि राइस मिल पर छापे की खबर है। यहां खाद्य विभाग ने आज दबिश देकर आवश्यक जांच पड़ताल की। रिकॉर्ड की जांच पड़ताल के दौरान लगभग 600 क्विंटल धान के संबंध में कोई रिकॉर्ड प्राप्त नहीं हुआ जिससे इसे अवैध मानकर जप्ती की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
कार्रवाई के दौरान कार्यपालिक दंडाधिकारी बरपाली तहसीलदार अभिजीत रजवानु, नायब तहसीलदार चंद्रभूषण चन्द्रा, फूड इंस्पेक्टर संतोष कंवर, श्री सोलंकी उपस्थित रहे। बताया जाता है कि मिल के संचालक विक्की अग्रवाल हैं। यहां से टीम को 600 क्विंटल अतिरिक्त धान मिला जिसके संबंध में आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है। इस बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर व श्री सोलंकी से संपर्क किया गया किंतु उनका फोन रिसीव नहीं होने से विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।







