0 कोषाध्यक्ष धरम तिवारी निर्विरोध चुन लिए गए
कोरबा। अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ जिला कोरबा का चुनाव विगत दिनों सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद अक्षय कुमार दुबे 120 वोट में से 111 वोट प्राप्त करके पुनः जिला अध्यक्ष पद हासिल किए। सचिव पद पर संदीप केसरवानी ने 96 वोट प्राप्त कर जिला सचिव का पदभार ग्रहण किया। कोषाध्यक्ष के रूप में धरम तिवारी निर्विरोध चयन हुए।
चुनाव में कुल 75 अशासकीय स्कूलों के संचालकों व संचालन से जुड़े संघ के सदस्यों ने भाग लेकर अपने मताअधिकार का प्रयोग कर 120 वोट डालें। सचिव पद के लिए शिव शंकर जायसवाल को 12और राधे श्याम मनहर को 12 वोट मिले। अध्यक्ष के लिए 120 वोट पड़े जिसमें 9 वोट भौनेंद्र डहरवाल को प्राप्त हुए और 111 वोट अक्षय कुमार दुबे ने प्राप्त कर एकतरफा जीत हासिल करते हुए जिला अध्यक्ष पद पर पुनः काबिज हुए। चुनाव अधिकारी एस आर अमित, नोडल अधिकारी रामनारायण जायसवाल ने पूरे पारदर्शिता के साथ चुनाव को संपन्न कराया और विधिवत्त घोषणा कर प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी ने बधाईयां दी साथ ही अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने स्कूलों के प्रबन्धक और प्राचार्यो को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भेंट किया।





