कोरबा-पाली। जिला कांग्रेस(ग्रामीण) के कर्मठ कार्यकर्ता सत्यनारायण श्रीवास जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मनोज चौहान की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।
सत्यनारायण श्रीवास पूर्व में Nsui जिला सचिव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण) के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इनके पिता जगदीश श्रीवास सेवादल के जमाने से कर्मठ सिपाही के रूप में कार्य करते रहे हैं। बहन सावित्री श्रीवास भी पार्टी संगठन को आगे बढ़ाते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। सत्यनारायण श्रीवास को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने से उनके समर्थकों सहित पार्टी पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। सत्यनारायण श्रीवास ने इस नियुक्ति के लिए समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वे संगठन को मजबूत करने में अपने भूमिका का सतत निर्वहन करते रहेंगे।
सत्यनारायण श्रीवास कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नियुक्त







