Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SECL: रूंगटा के बाद इस कम्पनी में HPC का पालन नहीं,ठगे जा रहे कर्मचारी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

SECL: रूंगटा के बाद इस कम्पनी में HPC का पालन नहीं,ठगे जा रहे कर्मचारी

Admin
Last updated: 20/06/2024 2:11 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के गृह जिले में एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में ठेका मजदूरों के साथ हो रहे शोषण पर केवल आश्वासन देकर अपना काम निकाला जा रहा है। स्थानीय श्रमिक/ भूविस्थापित नेता भी ऐसे कंपनियों को लेकर कोई विरोध दर्ज नहीं करा पा रहे हैं जिसके कारण ठेका कंपनी अपनी मनमानी करती आ रही है और स्थानीय बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
पिछले दिनों ठेका कंपनी रुंगटा को लेकर विवाद सामने आया था। शिकायत हुई थी कि यहां कार्यरत चालकों को एचपीसी दर पर भुगतान नहीं हो रहा है। कुशल, अर्ध कुशल, अकुशल कर्मचारियों के हिसाब से मिलने वाले भुगतान से वंचित रखा जा रहा है और जो दर एचपीसी में निर्धारित है, उसके अनुसार मजदूरी नहीं मिल रही है। इस मामले का पटाक्षेप दी जा रहे मजदूरी की रकम को बढ़ाकर कराया गया लेकिन आज भी इन कर्मचारियों को एचपीसी दर पर भुगतान नहीं हो रहा है। इन कर्मचारियों को ठेका कंपनी यह कहकर शांत कर देती है कि वह कुशल कर्मचारी नहीं हैं, उनमें कोई ना कोई कमी है और वह मापदंडों का पालन नहीं करते व मेडिकली फिट नहीं हैं फिर भी काम पर रखा गया है। सीधी सी बात है कि कंपनियां, बेरोजगारी का फायदा उठाकर कम वेतन में कर्मचारी रखकर लाभ कमाने की मंशा से कहीं ना कहीं अन्ट्रेंड हाथों में वाहनों की स्टेयरिंग थमा रहे हैं। बेरोजगारी की मार झेल रहे लोग कुछ रोजगार और कुछ पैसा मिल जाने के कारण खामोश हैं और अपना काम कर रहे हैं लेकिन इसकी आड़ में ठेका कंपनी 50 से 75% मजदूरी देकर शेष रकम को डकार रही है। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में सारा कुछ ओके बताया जाता है क्योंकि इसमें कोई गफलत हुई तो सीधे तौर पर कार्रवाई होगी। कागज में तो एचपीसी दर का पालन हो रहा है लेकिन हकीकत में ठेका मजदूर अधूरा वेतन ही हासिल कर पा रहे हैं।

0 जय अम्बे रोड लाइंस के खिलाफ रोष

- Advertisement -

      रुंगटा कंपनी के बाद अब कोल डिस्पेच का काम कर रही जय अम्बे रोड लाइन पर मजदूरों ने शोषण का आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा एचपीसी दर पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा महीने भर काम करने के बाद भी उन्हें पेमेंट समय पर नहीं दिया जा रहा है। ठेका कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सेफ्टी के लिए ना जूते दिए गए हैं और ना ही टोपी। यहां तक की उनका बी-फॉर्म भी नहीं भरा गया है। बावजूद इसके उनसे काम लेकर उनके साथ शोषण किया जा रहा है। जय अम्बे कंपनी के कर्मचारी बुधवार को कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किए। कुछ देर पश्चात एरिया महाप्रबंधक राजीव सिंह ने ठेका मजदूरों की बात सुनी और मौके पर जय अम्बे कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं को दूर करने की बात कही।

      0 अक्सर मुंह मोड़ लेता है प्रबंधन, नेतृत्व और नेता दोनों गायब…..
      SECL की खदानों में काम कर रही निजी ठेका कंपनियां मूल रूप से SECL के अधीन ही होकर काम करती हैं और नियम कायदों का पालन कराने के लिए मूल नियोक्ता की जवाबदेही तय रहती है, लेकिन देखा जा रहा है कि अनेक मामलों में प्रबंधन और उसके अधिकारी ठेका कर्मचारियों के मामले में मुंह मोड़ लेते हैं। ज्ञात हुआ है कि अभी नीलकंठ कंपनी का काम बंद है, ऐसे में कंपनी के द्वारा अपने अधीन नियोजित किए गए कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। लगभग एक माह से मजदूर खाली बैठे हैं और नीलकंठ कंपनी के लोग कह रहे हैं कि उन्हें आधा वेतन दिया जाएगा। जानकार बताते हैं कि यदि ठेका कंपनी के पास काम नहीं है तो यह उनकी अपनी समस्या है और जब उन्होंने कर्मचारियों को नियोजित किया है तो उन्हें पूरा वेतन देना चाहिए। इस तरह के मामलों में प्रबंधन कोई संज्ञान नहीं लेता। प्रबंधन का रवैया और ठेका कंपनी के लोगों के द्वारा दबाव में रखकर काम कराने की प्रवृत्ति के कारण आपसी असंतोष ज्यादातर उभरकर सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच ये मजबूर मजदूर जब अपने श्रमिक नेताओं की ओर कातर नजरों से देखते हैं, तो वहां से भी कोई राहत मिलती नजर नहीं आती क्योंकि जिन भूविस्थापितों/मजदूरों की दुहाई यह श्रमिक नेता लोग पहले दिया करते थे, अब वह खुद कंपनियों में ठेकेदार से लेकर विभिन्न पदों पर आसीन होकर बैठे हैं और लाभ कमा रहे हैं। अब वह अपना लाभ देखें या ठेका कर्मचारी/ मजदूर के चक्कर में प्रबंधन से बिगाड़ करें! इन हालातों में मजदूरों को खुद ही अपनी समस्याओं के लिए लड़ना और जूझना पड़ रहा है, नेतृत्व और नेता दोनों गायब हैं।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA पुलिस की वसूली ने तोड़े सारे रिकार्ड,400% की वृद्धि
                Next Article KORBA:900%अधिक शराब जप्त किया पुलिस ने
                छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
                05/03/2026
                KORBA BREAK:हाथी ने ली जान,धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी को कुचला,पत्नी बाल-बाल बची
                05/03/2026
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?