कोरबा। शारदा बिहार MIG 24 निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत सब इंजीनियर रमेश चंद्र माधव लाल त्रिवेदी, 81 वर्ष का अल्प अस्वस्थता के बाद 19 जुलाई को निधन हो गया। शोक संतप्त परिवार में धर्मपत्नी हंसा बेन,पुत्र कृष्णा मोंटू त्रिवेदी,दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार शामिल है। रमेशचन्द्र माधव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।






