कोरबा, कोरबी–चोटिया। मोदी सरकार के बेमिसाल 11 वर्ष पर संकल्प से सिद्धि मंडल कार्यशाला अध्यक्ष सोहन कोराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संकल्प से सिद्धि ,सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार 7की कार्यशाला मंडल सिरमिना के पंचायत भवन नावापारा में रखी गई जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बिंझवार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 11 वर्षों में भारत देश को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में सफल हुई। डबल इंजन राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर हमको बूथ तक जाना है और प्रतिदिन जन सेवा के कार्यक्रम करते हुए 21 जून को विशाल योग दिवस का मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक के अंत में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम , उपाध्यक्ष राम बिलास, कोषाध्यक्ष ,लाल जी पांडेय,राम लाल साहू,संजय पुलस्त, घुरन दास भोला सिदार, मंदराज, अमरसाय बुथ अध्यक्ष, विकास जायसवाल, रमेश गोपाल ईश्वर सिंह, राजेश आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।