जांजगीर-चाम्पा। इकलौते बेटे की कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में मौत का सदमा माता-पिता से बर्दाश्त ना हुआ। दोनों ने फांसी का फंदा बनाकर अपने प्राण दे दिए।
जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा के ग्राम धरदेई ने यह हृदय विदारक घटना हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल 47 वर्ष और कृष्णा पटेल 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में साड़ी से बनाए फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बहरहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
यह घटना दिल दहलाने वाली,बेटे की मौत से गमजदा दम्पत्ति ने कर ली खुदकुशी





