कोरबा-पाली। महाशिवरात्रि पर्व के दिन से ही पाली में 15 दिवसीय संचालित होने वाले मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है ,लेकिन मेले में भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से न केवल मेला का लुप्त उठाने पहुँचे आमजन को परेशानी हो रही है बल्कि ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भी मुश्किलें जाम व व्यवस्थाओं को लेकर बढ़ गई है तथा उन्हें परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है !संचालित मेले में कुछेक जगहों पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तो है किंतु पुलिस नदारद नजर आती है !

नया बस स्टैंड समीप से शिवमंदिर चौंक व इससे होकर न्यायालय चौंक तक मार्ग के दोनों ओर व्यापारियों की विभिन्न दुकाने मेले में लगी हुईहै ,जिन मार्गों पर भारी वाहने घुसकर भीड़भाड़ से निकल रहे है !जिससे सुरक्षा का जोखिम बना हुआ है ! भारी वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग है पर उन वाहनों के मेले के भीतर से होकर गुजरने से मेला मार्ग में लंबी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है !इससे राहगीरों और छोटे वाहनों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है !भारी वाहनों के मेले के बीच चलने से पैदल विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है !स्थानीय पुलिस की कमी और नियमो के पालन में ढिलाई के कारण यह अव्यवस्था निर्मित हुई है !इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी है और उनका कहना है कि जिम्मेदारों ने इस तरफ अनदेखी कर रखी है !पुलिस व प्रशासन को मेले के दौरान मेला भीतर से भारी वाहनों के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित करना चाहिए !





