कोरबा। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कंडेय ने की है जिसमें 9 प्रदेश पदाधिकारी व 18 कार्य समिति सदस्य बनाए गए हैं जिसमें कोरबा जिले से अज्ञात यादव उर्फ मोनू यादव को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। जिससे कोरबा जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। अज्ञात यादव उर्फ मोनू यादव काफी लंबे समय से पार्टी को मजबूती दिलाने की दिशा में सेवा क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं और गरीब असहयों का निरंतर सेवा भी करते रहे हैं। इनके कर्मठता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। आने वाले समय में इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। अज्ञात यादव ने प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ जिला नेतृत्व को भी नवीन दायित्व के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जाताया है ।







