Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UPDATE:पत्रकार मुकेश की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार,बताई यह वजह….SIT गठित
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

UPDATE:पत्रकार मुकेश की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार,बताई यह वजह….SIT गठित

Admin
Last updated: 04/01/2025 7:38 PM
Admin
Share
9 Min Read
SHARE

0 ठेकेदार सुरेश के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सुरेश एवं अन्य आरोपियों के समस्त संपत्तियों व बैंक खातों को खंगाला जा रहा
0 सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया
0 एसआईटी गठित,फारेंसिक टीम द्वारा साईटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही विवेचना

- Advertisement -

    बीजापुर। जिला बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार के 01 जनवरी की रात के लगभग 08.30 बजे से अपने घर से लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाना कोतवाली बीजापुर में दिनांक 02/01/2025 के रात्रि 07.30 बजे सूचना दी। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली बीजापुर में गुम इंसान क्रमांक 01/2025 दर्ज कर जांच में लिया गया।
    ⚫पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्रकार पिता स्व. चेन्ना चंद्रकार उम्र 32 वर्ष निवासी बासागुड़ा हाल पुजारीपारा बीजापुर के लापता होने की सूचना मिलने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली बीजापुर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की 3 टीम का गठन गुम इंसान पतासाजी हेतु की गई।
    ⚫जांच के दौरान मुकेश चंद्रकार के रिश्तेदार, मीडिया साथियों से मुकेश चन्द्रकार के गुम होने के सबंध में पूछताछ किया गया, साथ ही पूछताछ पर संदेह में आए व्यक्तियों की CDR एवं लोकेशन लिये गये। मृतक के लास्ट लोकेशन के आधार पर दिनांक 02/01/2025 के रात में ही चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा के सभी रूम को खुलवाकर चेक किया गया।
    ⚫तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगहों पर खोजबीन की गई ।
    ⚫दिनांक 03/01/2025 को श्री मुकेश चन्द्रकार के सकुशल पतासाजी के हरसंभव प्रयास किये गये, अनहोनी के आशंका को भापते हुऐ सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा में बैडमिंटन कोर्ट में नये फ्लोरिंग हुए सेप्टीक टैंक को देखकर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुऐ दोपहर लगभग 02:30 बजे तहसीलदार एवं एफएसएल टीम की मौजुदगी में नये फ्लोरिंग स्थान को जेसीबी की मदद से तोड़कर पुराने संरचना में से टैंक के ढक्कन को खोला गया।
    ⚫सेप्टीक टेंक का ढक्कन खोलने पर टेंक से 01 पुरूष का शव दिखा जिसके हाथ में बने टेटू से शव का शिनाख्त गुम इंसान पत्रकार मुकेश चन्द्रकार के रूप में हुई।
    ⚫फॉरेंसिक टीम द्वारा शव पंचनाम के दौरान प्रथम दृष्टया से पाया गया मृतक की सिर, पीठ, पेट एवं सीने में कठोर एवं ठोस हथियार से वार कर किया गया था । शव पंचनामा के पश्चात दिनांक 04/01/2025 को पोस्टमार्टम कार्यवाही की गई ।
    ⚫प्रकरण में थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 01/2025, बीएनएस की धारा 103, 238, 61, 3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
    ⚫इस दौरान दिनांक 03/01/2025 को घटना के संदेही को पकड़ने हेतु गठित 01 टीम को रायपुर के लिए भेजा गया। घटना के संदेही रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया एवं घटना के अन्य संदेही महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार को बीजापुर से पकड़ा गया ।
    ⚫घटना के आरोपी रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार से पूछताछ की जा रही है एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब की बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है।
    ⚫घटना के आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी की जा रही है ।
    ⚫अभी तक की पूछताछ और जांच में यह बातें खुलकर आई है कि पत्रकार स्व0 मुकेश चन्द्रकार और रितेश चन्द्रकार रिश्ते में भाई लगते थे तथा पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर आपस में बातचीत होते रहती थी । घटना दिनांक 01/01/2025 की रात को लगभग 8 बजे मृतक स्व.मुकेश चन्द्रकार एवं आरोपी रितेश चन्द्रकार के बीच मोबाईल पर बातचीत हुई । तत्पश्चात मृतक मुकेश चन्द्रकार एवं आरोपी रितेश चन्द्रकार बीजापुर की चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचे तथा रात्रि भोजन करने लगे। इसी दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा मृतक स्व.मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे कामधाम में सहयोग की बजाय बाधा डालने की बात को लेकर बहस हुई। इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा सुनियोजित तरीके से बाड़े में उपस्थित उनके सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट एवं पीठ पर लोहे के रॉड से वार किया। दोनो आरोपियों के द्वारा किये गये हमले से मुकेश चन्द्रकार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । मृत्यु के पश्चात उसके शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से शरीर को पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया एवं उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया । तत्पश्चात आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार जो जगदलपुर में अपने बड़े भाई सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य परिजनों के साथ मौजूद थे, उनसे संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी देकर बोदली की ओर रवाना हुए । इस दौरान दिनेश चन्द्रकार तुरंत जगदलपुर से निकलकर बोदली पहुंचे । रितेश चन्द्रकार,महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार की मुलाकात बोदली में हुई तथा घटना के सबंधित साक्ष्यों को मिटाने हेतु साजिश रचा गया ।

    - Advertisement -

      ⚫ आरोपी रितेश चन्द्रकार,महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार द्वारा प्रयुक्त हथियार एवं मृतक के मोबाईल को ठिकाने लगाने के लिए अलग-अलग जगह गये । उसके बाद रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार को सेप्टीक टेंक को प्लास्टर करने हेतु बताकर अपने बड़े भाई ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के वाहन से रायपुर के लिए रवाना हो गया । तत्पश्चात रितेश चन्द्रकार दिनांक 02/01/2025 के शाम को रायपुर से नई दिल्ली के लिए चले गये ।
      ⚫ दिनांक 02/01/2025 के सुबह दिनेश चन्द्रकार द्वारा चट्टान पारा स्थित सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में स्थित घटनास्थल में सेप्टीक टेंक (जहां पर मृतक मुकेश चन्द्रकार के शव को हत्या के पश्चात छुपाया गया) की सिमेंट फ्लोरिंग नये सिरे से की ।
      ⚫ प्रकरण में अब तक कुल तीन आरेपी 1. रितेश चन्द्रकार, 2. दिनेश चन्द्रकार एवं 3. महेन्द्र रामटेके को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम पूछताछ की जा रही है ।
      ⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, द्वारा पत्रकार स्व.मुकेश चन्द्रकार के हत्या के प्रकरण में जिला बीजापुर के कोतवाली थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 01/2025 की अग्रिम विवेचना हेतु मयंक गुर्जर(IPS), अति.पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के नेतृत्व में गठित की गई व 11 सदस्यीय SIT टीम को सौंपा गया ह ।
      ⚫ प्रकरण के फरार आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार की गिरफ्तारी हेतु पृथक –पृथक से 04 पुलिस टीम द्वारा उनकी संभावित Locations पर घेराबंदी की जा रही है ।
      ⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर सुंदरराज पी. द्वारा बताया गया कि- पत्रकार स्व. मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण में शामिल किसी भी आरोपी बख्शा नही जायेगा । जांच हेतु गठित SIT टीम द्वारा साइंटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर जल्द से जल्द न्यायालय में अभियोजन हेतु चार्ज रिपोर्ट प्रस्तुत की जावेगी ।
      ⚫ उल्लेखनीय है कि ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य आरोपियों के समस्त संपत्तियों एवं बैंक खातों के सबंध में सम्पूर्ण जानकारी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा खंगाला जा रहा है। विगत 04 घंटे में सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है, अन्य खातों के सबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ-साथ ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार द्वारा अवैध तरीके से निर्माण की गई Construction Yard को भी ध्वस्त किया गया ।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:घर से बुलाकर ले गया,फिर मार डाला,आरोपी गिरफ्तार
                Next Article सरपंच-पंच का आरक्षण 8, जिला व जनपद का 10 जनवरी को
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?