👉🏻 बेटे आदित्य की मौत के बाद दम्पत्ति ने घर की बाड़ी में की खुदकुशी
👉🏻 सुसाइड नोट में लिखा-भगवान के काम से बेटा गया,हम शिव को समर्पित हो रहे
जांजगीर-चाम्पा। इकलौते बेटे की मौत के बाद नीरसता से जीवन जी रहे दम्पत्ति ने मौत को गले लगा लिया। बेटे आदित्य की सड़क हादसे में हुई मौत को भगवान की इच्छा मानकर माता-पिता ने महाशिवरात्रि की रात खुद को भगवान शिव को समर्पित करने की बात कहते हुए सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्राम धरदेई निवासी कृष्णा पटेल 48 वर्ष और रमा बाई पटेल 47 वर्ष ने घर की बाड़ी में पेड़ पर एक साथ फांसी लगा ली। एसपी विजय न कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना के दौरान मृतक की जेब से दो सुसाइड नोट चार पन्नों में बरामद किया है। साथ ही एक वीडियो भी मिला है जिसमें कृष्णा पटेल ने सुसाइड से पहले अपने वकील से मार्मिक अपील की है।
बेटे की मौत पर मिलने वाली मुआवजा राशि अपने भाईयों को देने की अपील कर रहे हैं।इसी तरह रिश्तेदारों को लिखा है कि उनकी मौत का दुःख न मनाएं बल्कि अंतिम विदाई शोक से रहित होकर प्रसन्नचित्त मन से करें।







