Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UPDATE:छठवें दिन नजर आया अंकित का शव
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

UPDATE:छठवें दिन नजर आया अंकित का शव

Admin
Last updated: 10/03/2025 9:25 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा,कोरबी-चोटिया। हसदेव नदी डुबान से मोरगा निवासी जायसवाल होटल के संचालक के पुत्र अंकित का शव घटना के छठवें दिन आज सुबह करीब 6 बजे मछुआरों को नजर आया। शव को बाहर निकाल कर पोस्टपार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

- Advertisement -

    जिले के ग्राम मोरगा निवासी एवं होटल संचालक जोगेन्द्र जायसवाल का छोटा पुत्र अंकित जायसवाल 5 मार्च बुधवार को दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर मोरगा से बिना बताए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान आधी रात के वक्त उसकी मोटरसाइकिल नदी के निकट लावारिस हालत में मिली और पास में ही चप्पल भी पड़ा मिला। इस आशंका पर कि कहीं वह नदी में डूब तो नहीं गया, सूचना बाद पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से और फिर एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से तलाशी अभियान शुरू किया गया। एक-एक दिन गुजरते चले गए लेकिन अंकित का कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच अंकित के पिता ने शव तलाशने वाले टीम को 50 हजार रुपये ईनाम देने की भी घोषणा कर दी। 5 मार्च से लापता अंकित की तलाश हसदेव नदी में किए जाने के दौरान इस बात की पुष्टि हो गई कि उसने नदी में कूद कर खुदकुशी की है, तब घटनास्थल से लेकर नदी के पूरे आसपास के इलाके में शव की तलाश में और तेजी लाई गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

    - Advertisement -

    इस बीच आज सुबह मछुआरों ने एक शव को देखा और सूचना तत्काल पहुंचाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया और वैधानिक कार्रवाई पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।
    हमारे समाचार सहयोगी सुशील जायसवाल ने बताया कि अम्बिकापुर-चोटिया एन एच 130 में केंद्ई के पास स्थित हसदेव नदी डुबान क्षेत्र पुराना पुल के पास मोटरसाइकिल में सवार होकर गया था। वह पहले आत्महत्या करने की नीयत से नये पुल के पास गया था, लेकिन नदी में कुछ मछवारो ने उसे डांट कर वहां से भगाया। फिर वह मोटरसाइकिल से लगभग 500 मीटर दूर पुराने पुल के पास अपने मोटरसाइकिल को खड़ा किया और चप्पल उतार कर नदी में छलांग लगा दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी वहां पर कुछ लोग खाना बना रहे थे, जिनमें से एक व्यक्ति ने बताया कि एक लड़का मोटरसाइकिल में आया और बोला कि आज मुझे मरना है, घटना को सामने होता देखकर उन सभी का दिल दहल उठा और वे वहां से भाग निकले।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article अपील:होली में बेजुबानों को रंग न लगाएं,उनकी सुरक्षा करें
            Next Article BREAK:पूर्व CM भूपेश बघेल व पुत्र के घर ED की दस्तक
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?