कोरबा। कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में नव निर्वाचित सरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 मार्च 2025 को आदिवासी शक्ति पीठ भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सरपंच संघ का गठन किया गया और विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। विजय कुमार मंझवार बने अध्यक्ष, अचला कंवर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। इस बैठक में विजय कुमार मंझवार (सरपंच, चाकामार) को अध्यक्ष, अचला कंवर (सरपंच, काटबितला) को उपाध्यक्ष तथा दशरथ सिंह (सरपंच, बगबुडा) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, भूकेश्वर सिंह पैकरा (सरपंच, बड़गांव) को सचिव और बुधवारो राठिया (सरपंच, सिमकेदा) को सह-सचिव चुना गया।
0 मालिक राम राठिया संरक्षक
बैठक में मालिक राम राठिया को सरपंच संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में जनपद के सरपंच ग्रामीण विकास और पंचायतों के सुचारू संचालन के लिए कार्य करेंगे। ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी ।