डॉ. तरुण सिंह राठौर बने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरबा के जिला संयोजक
45 जिला अध्यक्षों, जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रदेश के प्रांतीय पर्यवेक्षकों की सर्वसम्मति से सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशानुसार फेडरेशन को सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को पंचवटी विश्राम गृह, कोरबा में जिला संयोजक चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रांतीय संयोजक द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पूर्व संयोजक जगदीश खरे ने रखके प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से डॉ. तरुण सिंह राठौर को जिला संयोजक तथा विपिन यादव को जिला उपसंयोजक मनोनीत किया गया।
शिक्षक एवं कर्मचारी हितों के लिए विगत 20 वर्षों से निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले विपिन यादव को जिला उप संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेडरेशन की बैठक में जिले के 45 जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा प्रदेश से आए प्रांतीय पर्यवेक्षकों की सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया।
विपिन यादव लंबे समय से शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठनात्मक एकता को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। दो दशकों के उनके अनुभव, समर्पण एवं कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

जिला उप संयोजक के रूप में उनकी नियुक्ति को जिले के कर्मचारी-अधिकारी संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनसे अपेक्षा है कि वे जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण, जायज मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर विपिन यादव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने वाले समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, 45 जिला अध्यक्षों, प्रांतीय पर्यवेक्षकों एवं सहयोगी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। कर्मचारी-अधिकारी हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए सभी साथियों के सहयोग से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, आपसी विश्वास और सामूहिक प्रयासों में निहित है। वे सभी कर्मचारी-अधिकारी साथियों को साथ लेकर चलने तथा उनके हितों के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विपिन यादव की इस नई जिम्मेदारी से जिले के कर्मचारी-अधिकारी संगठन को मजबूती मिलने तथा कर्मचारी हितों से जुड़े प्रयासों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले के शिक्षक जय कुमार राठौर, विनय शुक्ला, डॉ. अजय प्रताप सिंह एवं शिक्षक संघों सहित विभिन्न विभागों के संघो के पदाधिकारी ने विपिन यादव को जिला उप संयोजक बनने पर बधाई प्रेषित की गई




