Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरबा के मतदाताओं ने मुझे अपना माना, यह मेरे लिए गौरव की बात: जयसिंह अग्रवाल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

कोरबा के मतदाताओं ने मुझे अपना माना, यह मेरे लिए गौरव की बात: जयसिंह अग्रवाल

Admin
Last updated: 22/10/2023 3:34 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0कहा- मतदाता और क्षेत्र की जनता मेरे लिए सदैव सर्वोपरि रहे हैं …

कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के औद्योगिक जिला कोरबा में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वे अपने अनन्य सहयोगियों, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

- Advertisement -

      प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने बहुसंख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हसदेव बरॉज क्षेत्र के समीप स्थित दर्री सहित समीपवर्ती घनी बस्तियों का दौरा कर, वहां आयोजित क़रीब 13 जनसभाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान उन्होंने सीएसईबी-पश्चिम के कैलाश विहार स्थित अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की।

      आपको बता दें कि इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 01 द्वारा अपने सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में जयसिंह अग्रवाल के सम्मान में एक स्वागत सभा का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान मौके पर उपस्थित फेडरेशन के सदस्यों/पदाधिकारियों ने ‘महा-माला’ पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत किया। मौके पर बड़ी तादाद में उपस्थित मातृ शक्तियों ने भी गुलदस्ता व श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

      आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक प्रत्याशी के रूप में भ्रमण या जनसंपर्क के दौरान श्री अग्रवाल को क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे स्नेह, दुलार और आदर-सत्कार से तेज़ी से बन रही चुनावी स्थितियां अपनी कहानी खुद ही बयां कर रही हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जयसिंह को प्रदेश के राजस्व मंत्री से कहीं ज्यादा अपना मित्र, सहयोगी और रिश्तेदार ही मानते हैं।

      कार्यक्रम के दौरान मंच पर फूल-मालाओं से लदकर भावविभोर हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि – “जब एक जनप्रतिनिधि को क्षेत्र की आम जनता अपना नाते-रिश्तेदार मानने लगे, इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। यह जनता का प्यार ही है जो मुझे निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है। चौथी बार भी यहां की जनता मुझे चुनकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है।”

      श्री अग्रवाल ने सीएसईबी कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में विराजित मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद भी लिया। यहां उन्होंने उपस्थितों से मुलाकात कर बताया कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक पट्टा का वितरण कोरबा विधानसभा में ही हुआ है। आने वाले दिनों में भी सभी झुग्गी-झोपड़ी वासियों को पट्टा वितरण किया जाएगा। पट्टा मिलने के बाद कोई भी किसी गरीब को बेघर नही कर सकता इसकी गारंटी कांग्रेस सरकार देती है।

      श्री अग्रवाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को क्षेत्र की जनता इसलिए चुनकर भेजती है ताकि क्षेत्रीय विकास होने के अलावा उनकी मूलभूत सुविधाओं सहित उनकी सभी जरूरतें पूरी हो सके। उनकी सोच के अनुरूप आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही जनता की सारी अपेक्षाओं को अवश्यंभावी रुप में पूरा किया जायेगा।

      कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के रामू चेट्टी, आर.के. पटेल, बीसी नामदेव, मनोज वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता/ पदाधिकारियों में पूर्व पार्षद महेंद्र चौहान, सुधीर जैन, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, एमआईसी मेंबर पार्षद सुनील, आरके पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article भूविस्थापित तरस रहे,विधायक परिवार का करोड़ों का मुआवजा सुर्खियों में…
                Next Article लखन के सारथी बने चावलानी,ननकी का कोई नहीं….
                रंगों में रंगे मंत्री लखन,कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ खेली होली
                05/03/2026
                UPDATE: फोटो नहीं खींचने पर हाफ मर्डर,7 लोगों पर गम्भीर धाराओं में जुर्म दर्ज,गिरफ्तारी शेष,देखें video
                05/03/2026
                छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
                05/03/2026
                KORBA BREAK:हाथी ने ली जान,धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी को कुचला,पत्नी बाल-बाल बची
                05/03/2026
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?