कोरबा/लुतरा। आज रविवार को लुतरा शरीफ में बाबा सैय्यद इंसान अली शाह सरकार की 17वीं के मौके पर डॉ. सलीम राज, अध्यक्ष वक्फ बोर्ड से सौजन्य मुलाकात की गई। मुख्य रूप से आबिद अली, अब्दुल कादिर खान बरहमपुर साबिर खान, हाजी सैयद अबरार अली, कासिम खान ने मिलकर उन्हें कोरबा आने का न्यौता दिया। उन्होंने इस न्यौता को स्वीकार करते हुए आगामी महीने में कोरबा आने का आश्वासन दिया है।





