कोरबा। शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले रंग का खूबसूरत साँप छिपा हुआ मिला,साँप को देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए, इसके बाद सीएसईबी कॉलोनी निवासी तमुली परिवार ने तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर)प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया।
सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और साँप को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की,काफी मशक्कत के बाद जब बाइक की सीट खोली गई, तब उसके अंदर पीले रंग का साँप छिपा हुआ दिखाई दिया, रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक साँप को बाहर निकाला, पहचान के दौरान वह Rat Snake (धामन साँप) पाया गया, जो कि विषहीन होता हैं।
रेस्क्यू के बाद साँप को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में छोड़ दिया गया,इस पूरी प्रक्रिया के दौरान साँप को नुकसान पहुँचाए बिना उसका सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास किया गया,साँप के सुरक्षित निकल जाने के बाद तमुली परिवार ने राहत की साँस ली और वन विभाग एवं रेस्क्यू टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
ठंड के मौसम में गर्म स्थानों की तलाश करते हैं साँप
जितेंद्र सारथी ने बताया कि मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ साँप सहित कई सरीसृप अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए अनुकूल स्थानों की तलाश करते हैं,ऐसे में कभी-कभी वे वाहनों की सीटों के नीचे, इंजन के आसपास, सामान रखने की जगहों या घरों के अन्य सुरक्षित हिस्सों में छिप सकते हैं,इसलिए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए,बाइक या अन्य वाहन का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सीट के आसपास तथा ऐसे स्थानों की जाँच कर लेना उचित है, जहाँ साँप छिपा हो सकता है, यदि साँप दिखाई दे, तो उसे स्वयं पकड़ने या बाहर निकालने का प्रयास न करें।
उन्होंने यह भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को साँप काट ले, तो बिना देरी किए जिला अस्पताल या नजदीकी ऐसे अस्पताल पहुँचें, जहाँ साँप के काटने का उचित उपचार उपलब्ध हो। झाड़-फूँक, अंधविश्वास या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें,समय पर चिकित्सकीय उपचार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151






