कोरबा। 75वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए
श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल,ट्रांसपोर्ट नगर,कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्रओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। बच्चों में देश के लिए स्नेह,सम्मान और देश प्रेम की भावना को मुख्य अतिथि विकास महतो ने सराहा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय समिति अध्यक्ष परमजीत सिंह धंजल ,सचिव सुखविंदर सिंह धंजल , अमरीक सिंह धंजल ,पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह शेखो ,पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह घोट , सतविंदर सिंह संधू ,भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया,भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव , झकेन्द्र देवांगन विशिष्ठ तौर से उपस्थित रहे।