Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कैंसर उपचार को उत्कृष्ट बनाने BALCO मेडिकल सेंटर में वैश्विक कैंसर कॉन्क्लेव
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

कैंसर उपचार को उत्कृष्ट बनाने BALCO मेडिकल सेंटर में वैश्विक कैंसर कॉन्क्लेव

Admin
Last updated: 20/09/2024 9:56 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

• मध्य भारत में पहली बार माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस 2 का उपयोग जटिल कैंसर सर्जरी के दौरान 3डी विज़ुअलाइज़ेशन प्रदान करने के लिए किया गया
• टाटा मेमोरियल अस्पताल के शीर्ष कैंसर रोग विशेषज्ञों ने पैनक्रिएटिक एंड गैस्ट्रिक कैंसर के उपचार के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए लाइव सर्जिकल का किया प्रदर्शन
रायपुर। भारत के अग्रणी कैंसर देखभाल सुविधाओं में से एक बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) में वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के कैंसर विशेषज्ञों के लिए एक लाइव सर्जिकल प्रदर्शन किया गया। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जटिल कैंसर सर्जरी के लिए कैंसर की उन्नत तकनीक ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) के उपयोग पर प्रकाश डाला गया। कॉन्क्लेव में 120 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया जिससे अत्याधुनिक ऑन्कोलॉजी क्षेत्र में विचार साझा करने के लिए एक मंच तैयार हुआ।

सम्मेलन में विशेषज्ञों ने माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस 2 ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) हेडसेट का उपयोग करके पैनक्रिएटिक एंड गैस्ट्रिक कैंसर के उन्नत तकनीक का प्रयोग करते हुए लाइव सर्जरी किया। यह तकनीक पारंपरिक 2डी इमेजिंग जैसे कि सीटी और एमआरआई स्कैन को इंटरेक्टिव 3डी होलोग्राम में परिवर्तित करती है जो कैंसर सर्जरी में 3डी ऑपरेटिव प्लानिंग प्रदान करती है। यह ट्यूमर और आसपास की शारीरिक रचना के बारे में सर्जन की समझ को भी बढ़ाता है जिससे उन्हें ट्यूमर की विशेषताओं और वैस्कुलर वेरिएशन का बेहतर मूल्यांकन करने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों ने प्रीऑपरेटिव प्लानिंग और सर्जिकल सटीकता को बेहतर बनाने में इसके महत्व पर जोर दिया जो कैंसर की देखभाल में एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं।

- Advertisement -

    इस नवाचार से पैनक्रिएटिक कैंसर के जटिल सर्जरी करने के तरीके में तकनीकी बदलाव पर बोलते हुए टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के उप निदेशक और कैंसर सर्जरी प्रमुख डॉ. शैलेश वी. श्रीखंडे ने कहा कि पैन्क्रियाटोड्यूओडेनेक्टॉमी (व्हिपल प्रक्रिया) का ऑपरेशन सबसे जटिल माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जटिल शारीरिक संरचना को देखते हुए पैनक्रिएटिक की सर्जरी चुनौतीपूर्ण होती है। जटिलताओं को कम करने और रोगी के उपचार बेहतरी प्रदान करना होलोलेंस की तकनीक को महत्वपूर्ण बनाती है। 3डी होलोग्राफिक इमेजिंग के उपयोग से हम युवा पैनक्रिएटिक विशेषज्ञ को सिखा सकते हैं कि उन्हें चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं। यह तकनीक रोगियों के उपचार महत्वपूर्ण है जिससे उन्हें लंबी दूरी की यात्रा करने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

    टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं हेपाटो-पैनक्रिएटो-बिलियरी सर्जन एवं प्रोफेसर मनीष भंडारे ने गैस्ट्रिक कैंसर मरीज का ऑपरेशन किया और लाइव सर्जरीके महत्व पर प्रकाश डाला। ये सत्र देश भर के विशेषज्ञों के लिए कैंसर प्रबंधन में अत्याधुनिक तकनीकी उपयोग के लिए एक मंच तैयार करता हैं। वास्तविक समय की जानकारी साझा करने से रोगियों को उन्नत देखभाल प्रदान करने की हमारी सामूहिक क्षमता में सुधार होता है।
    बालको मेडिकल सेंटर में कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. श्रवण नादकर्णी ने भारत में सर्जिकल परिणामों को बदलने में ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) की क्षमता पर जोर दिया। यह मध्य भारत में ऑन्कोलॉजिकल सर्जरी में होलोलेंस 2 के इस्तेमाल के पहले उदाहरणों में से एक है। यह हमें असाधारण सटीकता के साथ ट्यूमर मार्जिन और संवहनी संरचनाओं का मूल्यांकन करना आसान करता है जिससे सुरक्षित सर्जरी और बेहतर रोगी परिणाम मिलते हैं।
    बालको मेडिकल सेंटर के सर्जिकल और क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ. मौ रॉय ने कहा कि इस तकनीक का पश्चिम में बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया है और अब यह भारत में भी अपनी छाप छोड़ने लगी है। सर्जिकल तकनीकों के साथ ऑगमेंटेड रियलिटी को एकीकृत करके सर्जन जटिलताओं को कम कर सकते हैं और सर्जिकल सटीकता को बढ़ा सकते हैं जिससे छत्तीसगढ़ जैसे क्षेत्रों में रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित हो सकेगी।

    बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने सम्मेलन के सफल शुभारंभ के अवसर पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्जन और ऑन्कोलॉजिस्ट के ऐसे समूह का बीएमसी में आना इस क्षेत्र में कैंसर देखभाल में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम लोगों के लिए किफायती, उच्च गुणवत्ता वाले उपचार विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह आयोजन उस यात्रा में एक मील का पत्थर है।


              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article मिसाल:अस्पताल के लिए दान दी 38 डिसमिल भूमि
              Next Article बड़ी कार्रवाई:कलेक्टर-SP, TI सहित पूरा थाना 23 स्टाफ हटाए गए
              KORBA:सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू,ब्लैक 1500 से 1600 में बेच रहे
              12/03/2026
              विश्व किडनी दिवस पर NKH में जागरूकता कार्यक्रम
              12/03/2026
              सुजीत सिंह बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष
              12/03/2026
              IG Milena Kurre Felicitates 56 Women Achievers of BALCO on International Women’s Day
              12/03/2026
              आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
              12/03/2026
              KORBA:कलेक्टर ने नापी जनमन सड़क,उतार-चढ़ाव, मोड़ एवं गुणवत्ता का बारीकी से जायजा
              12/03/2026
              KORBA:इस स्टैंड में 6 लाख खर्च..! निर्माण व लागत की चर्चा,कितना लगाया- कितना दबाया ?
              12/03/2026
              शिवाय हॉस्पिटल पर जुर्माना तो बनता है,पर इससे भी परहेज कर रहा विभाग….!
              12/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?