0 थाना सिविल लाईन पुलिस की कार्रवाई से मची हड़कम्प
0 होटल मालिक-मैनेजर सहित 10 लोगों पर जुर्म दर्ज
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होटल हैवेंस पार्क के रूम नम्बर 202 में जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
मनीष पंजवानी द्वारा होटल के रूम को बर्थ-डे पार्टी के आड़ में बुक कराकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस ने 29 दिसम्बर को मुखबिर की सूचना के आधार पर होटल हैवेंस पार्क के रूम नम्बर 202 में दबिश दी। सूचना पर थाना सिविल लाईन एवं थाना तारबहार पुलिस द्वारा रात्रि 02.10 बजे होटल हैवेंस पार्क में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। 8 जुआड़ियों को मौके पर पकड़ा गया जो ताश के पत्तो से रूपये का हार-जीत का दांव लगा कर कट पत्ती जुआ खेल रहे थे।
फड़ एवं कब्जे से कुल रकम 200000(2 लाख) रूपये व 52 पत्ती ताश की गड्डी जप्त किया गया। जुवाडियानों का कृत्य 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस का पाये जाने से जुआडियों एवं बार होटल हैवेंस पार्क के मालिक, मैनेजर के विरूध्द कार्यवाही की गई है।
0 नाम आरोपी
- रशीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल साकिन ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
- शाहिल मौर्य पिता स्व.राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल साकिन मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा
- ऋषभ शर्मा पिता पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर
- सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल साकिन कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर
- मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर
- विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल साकिन डोमेनोज के सामने सकरंडा
- शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल साकिन चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर
- अभिनव तिवारी पिता स्व. कृष्ण कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी नेहरूनगर
- आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का ऑनर
- मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर