Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महतारी वंदन:साहब,हमारा नंबर कब आएगा..?छूटी महिलाएं आवेदन के इंतजार में
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

महतारी वंदन:साहब,हमारा नंबर कब आएगा..?छूटी महिलाएं आवेदन के इंतजार में

Admin
Last updated: 15/09/2024 1:47 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 मौजूदा कई हितग्राहियों के खाते में राशि नहीं आने की शिकायतें भी
कोरबा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा महतारी वंदन योजना में प्रतिमाह विवाहित महिलाओं सहित परित्यक्ता, तलाकशुदा,विधवा को ₹1000 देने का ऐलान किया गया। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा को अमल में लाया और महतारी वंदन के हितग्राहियों के खाते में प्रतिमाह ₹1000 बिना किसी रूकावट के भेजे जाने लगे। प्रतिमाह ₹1000 मिलने से अनेक जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिली है जिसमें कोई संदेह नहीं।
प्रारंभिक चरण में आवेदन प्राप्त कर जमा करने के लिए महिलाओं में होड़ मची रही लेकिन कई ऐसी भी महिलाएं रही जो कोई ना कोई दस्तावेज अपूर्ण होने के कारण अथवा किस न किसी कारण से आवेदन करने से वंचित रह गई हैं। ऐसी महिलाओं को फिर से आवेदन का इंतजार है। पूर्व में मची भगदड़ को लेकर यह स्पष्ट किया गया था कि महतारी वंदन योजना एक सतत प्रक्रिया के रूप में चलेगी और जो छूट गए हैं उनसे आवेदन भरवाया जाएगा लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी अब तक इसके लिए कोई भी कार्रवाई शुरू नहीं होने से महिलाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छूटी हुई महिलाएं बार-बार इस बात की जानकारी संबंधित लोगों से लेते नजर आती हैं कि हमारा आवेदन कब भराया जाएगा। दूसरी तरफ मौजूदा हितग्राहियों में से अनेक हितग्राही महिलाएं आज भी ऐसी हैं जिन्हें जिन्हें किसी पेंशन का लाभ लिए बिना ही ₹1000 की बजाय ₹500 मिल रहे हैं। कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्हें जून महीने के बाद से ₹1000 मिलना बंद हो गया है। दफ्तरों का चक्कर काटने पर बैंक जाने कहा जाता है और बैंक में जाने पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक को लिंक करने और डीबीटी करा लेने के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। शासन को चाहिए कि एक बार फिर से ऐसे वंचित और अधूरा लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को पूरा लाभ दिलाने के लिए कार्य करें। साथ ही छूटे हुए हितग्राहियों के भी आवेदन भरवाने की व्यवस्था कराई जानी चाहिए।

0 तकनीकी गड़बड़ियों का भुगत रहे खामियाजा
महतारी वंदन योजना में प्रारंभिक चरण के आवेदन लिए जाने और उन्हें कंप्यूटर में एंट्री करने के दौरान हुई काफी गड़बड़ियां बाद में उजागर होती रहीं। जैसे कि -आवेदन संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों के सीमा क्षेत्र में रहने वाले आवेदकों से लिए जाकर उसी आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत भरे जाकर लाभान्वित किया जाना था ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी हो तो संबंधित कार्यकर्ता उस पर सुधार कर सकें, लेकिन च्वाइस सेंटरों, नगर निगम में जितने भी आवेदन भरवाए/जमा कराए गए, उन्हें एंट्री करने में आंगनबाड़ी केंद्र का नाम व कोड नम्बर की बजाय वार्ड स्तर पर एंट्री कर दी गई, जिससे संबंधित केंद्र के हितग्राहियों को उस वार्ड के या आसपास के वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज कर दिया गया। ऐसे में सुधार करने के समय हितग्राहियों को इधर से उधर चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आज भी ऐसे कई हितग्राही हैं जो जिस क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन उनके आवेदन दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत दर्ज हो जाने से संबंधित कार्यकर्ताओं का चक्कर काटना पड़ रहा है और दोनों परेशान हैं। इसी तरह डीबीटी सिस्टम से राशि ट्रांसफर करने के कारण कई हितग्राही के वर्तमान चालू व दिए गए नम्बर वाले खाता की जगह वर्षों से निष्क्रिय पड़े आधार लिंक खातों में राशि जमा होने लगी, तो कई ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने छात्र जीवन में खाता खुलवाया था और वह खाता उनके मायके में है, उनके खाते में राशि जमा होने लगी। हालांकि बाद में उन्होंने दौड़भाग करके सुधार तो करवा लिया लेकिन आज भी सैकड़ों ऐसे आवेदक हैं जो भटक रहे हैं। दूसरे चरण में इस तरह की खामियों को ध्यान में रखने की अत्यंत आवश्यकता है ताकि हितग्राहियों को परेशान ना होना पड़े और आवेदन संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र से ही लिए जाएं, एंट्री किए जाएं ताकि किसी को भी भटकना न पड़े।

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article DJ वाले बाबू,गाना धीरे बजा ले….वाहन पर साउण्ड बाक्स नहीं लगेगा
                Next Article अब MBBS की पढ़ाई हिन्दी में भी,ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को मिलेगा लाभ
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?