कोरबा। देश के प्रमुख वामपंथी नेता व पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।
यूनियन के कोरबा जिला समिति के अध्यक्ष श्री सपुरन कुलदीप ने आज प्रेस बयान जारी कर बताया कामरेड सीताराम का असामयिक निधन देश में मजदूर वर्ग के आंदोलन के लिए अपूरणीय नुकसान है।सीताराम येचुरी देश में एक कद्देवार वामपंथी नेता थे जो छात्र जीवन से ही वामपंथी राजनीति से जुड़ गए थे। आपातकाल के दौर में उन्हे जेल यात्रा भी करनी पड़ी। वे तीन बार जेएनयू विश्विद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।
देश में वे सांप्रदायिकता के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष,लोकतंत्र,संघात्मक ढांचा की हिफाजत में वे सिर्फ मुखर ही नही थे बल्कि इन हमला का मुकाबला करने के लिए वे राजनीति में एक सही दिशा देने में भी सफल रहे। वे मार्क्सवादी विचारधारा के प्रति दृढ़ रहते हुए भी देश में सांप्रदायिक हमले को राजनैतिक रूप से मुकाबला करने के सभी धर्मनिरपेक्ष,लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टियों को एक सूत्र में बांधने का काम में उनकी अहम भूमिका रही है। वे प्रखर वक्ता थे,साथ ही वे अच्छे लेखक भी थे। वो दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे है। यूनियन की और से उन्हे भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
येचुरी को श्रद्धांजलि दी राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन ने
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240913-WA0044.jpg)