Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रेत चोरों ने कांग्रेस को डुबाया,अब भाजपा की बारी…?
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

रेत चोरों ने कांग्रेस को डुबाया,अब भाजपा की बारी…?

Admin
Last updated: 30/12/2023 1:19 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

0 थाना-चौकियों के सामने से गुजरते ट्रैक्टर प्रशासन की आंख में रेत झोंक रहे,घाटों पर चेतावनी बोर्ड भी बेअसर,रेत की जरूरत सरकारी निगरानी में पूरी होनी चाहिए

- Advertisement -

      कोरबा । जिले में सक्रिय रेत माफियाओं के कारण कांग्रेस की किरकिरी इस चुनाव में हुई है,इससे इंकार नहीं किया जा सकता। अब सरकार बदल गई है लेकिन रेत चोर अपने करतूतों से भाजपा के दामन को भी दागदार करने पर तुले हैं। अवैध खनन परिवहन के संरक्षण की आखिर ऐसी कौन सी ताकत है जो कोर्ट,प्रशासन,पुलिस को भी बौना साबित किये हुए है।
      रेत चोरों के द्वारा कुछ ऐसा ही नजारा शहर की सड़कों पर उस वक्त देखने को मिलता है, जब चौक चौराहों से रेत उड़ाते ट्रैक्टर गुजरते हैं। अवैध उत्खनन और परिवहन का दौर जिस बेधड़क अंदाज में जारी है, उससे ऐसा प्रतीत होता है, मानों रेत घाट से लेकर सड़कों तक सरकार या प्रशासन का नहीं, बल्कि रेत माफिया का ही राज हो। कांग्रेस शासन में जिस दुस्साहसिक ढंग से रेत तस्करों की सक्रियता रही, ताजा काबिज भाजपा की सरकार में भी प्रशासन के बेपरवाह रवैये के चलते इनके हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।
      इन दिनों जल स्तर बढ़ा होने के बावजूद नदी-नालों से ज्यादा शहर की सड़कों पर रेत उड़ती देखी जा सकती है। रात का अंधेरा ही नही, दिन दहाड़े आम राहगीरों की आंख में किरकिरी तो परिवहन और खनिज विभाग की आंखों में धूल झोंकते हुए रेत तस्कर बेधड़क अपना गोरखधंधा चमका रहे हैं। तमाम प्रशसनिक व्यवस्था, अधिकारियों और अमले से लैस जिला मुख्यालय में सबसे ज्यादा अफरा तफरी प्रतिदिन देखी जा सकती है। (बिना अनुमति या स्वीकृति के संचालित अवैध रेत खदानों, अवैध भंडारण से दिन में कई फेरे लगते हैं और नाम चाम्पा का लिया जाता है। इतनी रेत कोरबा में ही आ रही है तो उस क्षेत्र का क्या हाल होता होगा। चाम्पा के उक्त रेत घाट में तो बेतहाशा राजस्व आय हुई होगी, जिसकी जांच होना चाहिए कि दोनों जिलों की आपूर्ति में कितना उत्खनन हुआ हैं।) इधर कोरबा जिले के नामचीन घाटों में ट्रैक्टर, एक्सीवेटर से लेकर पोकलेन के साथ हाइवा और मेटाडोर की कतार लगी होती है पर उसके बाद भी विभागीय अमले को जैसे कुछ नजर ही नहीं आता। विधानसभा चुनाव में रेत चोरी का मुद्दा खूब गरमाया था। विपक्ष ने जोर-शोर से मुद्दे को उठाया और सरकार बदली, लेकिन रेत चोरों और उनके कृत्य पर कहीं भी जरा सा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
      कोतवाली से लेकर सी एस ई बी पुलिस चौकी,सर्वमङ्गला चौकी के सामने से बेधड़क रेत माफियाओं द्वारा संचालित किया जा रहा ये अवैध व्यापार सिविल लाइन थाना क्षेत्र से भी होकर गुजरता है। उप नगरीय थाना भी इससे अछूते नहीं हैं। सीतामणी, बरमपुर,बरबसपुर,भिलाई खुर्द, बांकीमोंगरा अहिरन नदी, कटघोरा में ग्राम डुड़गा,खोलार नाला आदि हॉट स्पॉट हैं।

      - Advertisement -

      0जब मंजूरी ही नहीं, तो किसका इंतजार कर रहे खनिज-डीटीओ
      दरअसल, कोरबा के प्रवेश द्वार सीतामढ़ी के पास कोरबा का सबसे बड़ा रेत घाट है। यहां से सर्वाधिक रेत निकाली जाती है। जब रेत निकालना वैध था, तो यहां से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर रेत बाहर निकालकर जरूरतमंदों के निर्धारित स्थान पर पहुंचाई जाती थी, लेकिन पिछले लगभग 3 वर्ष से रेत घाट का आवंटन नहीं किया गया। कोरबा में यानी वैध तरीके से रेत परिवहन बंद कर दिया गया। इस अवसर का लाभ रेत माफिया ने उठाया। सीतामढ़ी रेट घाट से शायद ही कोई दिन हो जब प्रतिबंध के बाद भी दर्जनों ट्रैक्टर प्रतिदिन रेत ना निकालते हों। खनिज विभाग ने एक बैरियर लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी। कुछ दिन बाद बैरियर तोड़कर फिर से रेत माफिया ने अपना काम शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है।
      0 तस्करों का सिंडीकेट, नदी नालों का सीना छलनी, हादसों को बुलावा
      एनजीटी कि गाईड लाइन दरकिनार कर नदी-नालो का सीना छलनी किया जा रहा है। बिना मंजूरी रेत उत्खनन पर प्रतिबंध होता है। लेकिन दूसरी ओर जिले के शहरी क्षेत्र में रेत की डिमांड ज्यादा और खनिज विभाग सुस्त है। इस कारण इस सीजन में रेत माफिया सक्रिय है। जो खुलेआम नदी-नालों से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे हैं। कई बार तस्करों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के परिणाम स्वरूप खुलेआम गुंडागर्दी की बाते भी सामने आती रहीं हैं। कई बार शहरी क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ने लग जाती है। शहर में रेत माफियाओं ने सिंडिकेट बनाकर हसदेव नदी, अहिरन नदी व ढेंगुरनाला में अलग-अलग अवैध घाट बना लिया है। जहां अंधेरा होते ही ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर रातभर रेत निकालकर बेचते हैं। खनिज विभाग की टीम सब जानते हुए भी कार्रवाई करने में पीछे रहती है। रात में रेत माफिया व उनके लोग घाट पर हथियार व डंडे से लैस रहते हैं। रोकने पर वे लोग मारपीट करते हैं। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
      0 बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली, मामूली जुर्माना लगा खानापूर्ति
      प्रतिबंध के दौरान अवैध रूप से नदी-नाला से रेत निकालकर बेचने का मामला सीधे चोरी का बनता है लेकिन खनिज विभाग ऐसे मामले पकड़े जाने के बाद केवल जुर्माना की कार्रवाई करके छोड़ देता है। एक ट्रैक्टर-ट्राली रेत बेचकर माफिया 4 हजार रुपए कमा लेते हैं और कभी-कभार पकड़ाने पर इसकी तुलना में बेहद कम रकम जुर्माना के तौर पर पटाना पड़ता है। रेत माफियाओं द्वारा रेत चोरी के लिए बिना नंबर के ट्रैक्टर व ट्राली का उपयोग किया जाता है। इसके बाद भी उनपर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article उद्योगों को बढ़ावा देने व श्रमिक हित में किया जाएगा कार्य : लखन
              Next Article कार्यकर्ताओं का समर्पण से हुई जीत सुनिश्चित: लखन
              कटघोरा-पाली से गुजरा सवा करोड़ का गांजा
              18/04/2026
              KORBA:BJP मंडल अध्यक्ष ने धमकाया,केस वापस लेने दबाव का आरोप
              18/04/2026
              KORBA:दो आरक्षक लाइन भेजे गए,5 को तबादला पर नई पदस्थापना
              18/04/2026
              कोरबा के प्रथम महिला थाना का लोकार्पण, खण्डारे प्रथम प्रभारी
              17/04/2026
              KORBA:आयुक्त व सभापति की पहल रंग लाई,रायफल शूटिंग एकेडमी का आज भव्य शुभारंभ
              17/04/2026
              KORBA: ADC में आज नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
              17/04/2026
              सांसद निधि के कार्यों में TDS कटौती अनिवार्य
              17/04/2026
              कोरबा जिले में 55 नई सड़कों सहित विकास कार्यों की सौगात
              17/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?