Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शताब्दी वर्ष में RSS का शाखा सुदृढ़ीकरण पर जोर
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

शताब्दी वर्ष में RSS का शाखा सुदृढ़ीकरण पर जोर

Admin
Last updated: 22/09/2024 5:58 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

ओपन थिएटर मैदान में 20 शाखाओं के 650 स्वयंसेवक हुए शामिल

कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा नगर द्वारा ओपन थिएटर घंटाघर मैदान में शाखा संगम का आयोजन किया गया। शाखाओं की मजबूती और कार्य विस्तार के दृष्टिकोण से यह प्रयोग किया जा रहा है। सैंकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक इस आयोजन में शमिल हुए।

- Advertisement -

      कोरबा नगर स्तर पर यह शाखा संगम का आयोजन प्रांत के निर्देशानुसार एवं संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के निमित् किया गया। प्रत्येक तीन माह में शाखा संगम आयोजित करने की योजना अखिल भारतीय स्तर पर क्रियान्वित है। कोरबा की सभी 20 शाखाओं के द्वारा आसन, स्फूर्ति योग, समता, दंड अभ्यास और बौद्धिक कार्यक्रम संपन्न हुए । इनमे सभी की सक्रिय भागीदारी रही। समयबद्धता और अनुशासन के बीच यह कार्यक्रम रविवार को सुबह 6:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा व शारीरिक अभ्यास किया गया।

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर शारीरिक प्रमुख शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि शाखाओं की स्थिति को परखने व उन्हें और भी अच्छा करने की नीति से शाखा संगम पर कार्य किया जा रहा है। लगभग 650 स्वयंसेवक 20 शाखों से इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

      इस अवसर पर रानी अहिल्या बाई होलकर के 300 वे शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय परिपेक्ष में उनके सामाजिक और धार्मिक पुनरुत्थान की दिशा में विशिष्ट योगदान को याद किया गया। जानकारी दी गई कि भारत के सांस्कृतिक सशक्तिकरण को लेकर रानी अहिल्याबाई होल्कर ने किस प्रकार से अपनी भूमिका का निर्वहन किया। भारत के अलावा नेपाल और पड़ोसी देशों में इसके उदाहरण देखने को मिलते हैं और वह हमें सदकार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते हैं। संगठन के अलग-अलग श्रेणियों के पदाधिकारी और स्वयंसेवक कार्यक्रम में शामिल हुए।

      आयोजन के अंतर्गत कोरबा जिला संघचालक डॉ विशाल उपाध्याय ने अपनी बात रखी और कोरबा जिले में संघ विस्तार के लिए किए जा रहे हैं कार्यों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है उसे प्राप्त करने के लिए पूरे दृढ़ निश्चय के साथ काम करने की आवश्यकता है। बताया गया कि आगामी शाखा संगम का आयोजन दिसंबर माह में किया जाएगा l

      300 ग्राम में विस्तार पर चल रहा काम

      वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। शताब्दी वर्ष को लेकर पूरे देश भर में कई प्रकार के प्रकल्प और लक्ष्य पर कार्य हो रहा है। कोरबा जिले के द्वारा इस परिपेक्ष में तय किया गया है कि वह 300 गांव तक अपनी पहुंच बनाने के साथ वहां संघ कार्यों को खड़ा करेगा। 3 वर्ष पहले इस बारे में योजना तैयार की गई थी और तब से काम को किया जा रहा है। ऐसे सभी ग्रामों को लक्ष्य बनाते हुए वहां पर विभिन्न सोपान शुरू किए जाने हैं। आदर्श ग्राम की परिकल्पना का विशेष ध्यान इसमें रखा गया है। सज्जन शक्ति को ग्राम विकास के लिए लगाने के साथ-साथ स्वदेशी, स्वावलंबन, जैविक खेती, संस्कार पाठशाला के साथ-साथ कौशल विकास जैसे कार्यक्रम पर फोकस किया गया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लगातार बैठक की जा रही है। कार्यों की समीक्षा की जा रही है और गुण दोष के आधार पर आगे बढ़ा जा रहा है। अब तक की स्थिति में काफी अच्छी प्रगति प्राप्त हुई है और इसी गति से आगे परिणाम हासिल करने के लिए संघ प्रतिबद्ध है।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article गृहमंत्री को सद्बुद्धि के लिए हवन किया युकां-NSUI ने,ईश्वर से प्रार्थना कर मांगा इस्तीफ़ा
                Next Article KORBA:शव के साथ सांप को जिन्दा जलाया ताकि किसी और को न डंस ले
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?