Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हाथी-मानव द्वन्द रोकने प्रभावी कदम उठाएं:सौरभ कुमार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

हाथी-मानव द्वन्द रोकने प्रभावी कदम उठाएं:सौरभ कुमार

Admin
Last updated: 30/11/2023 3:22 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0 कलेक्टर ने जिले में अवैध हुकिंग पर दिए कार्यवाही के निर्देश

0 वन सहित विद्युत और क्रेडा विभाग की ली बैठक

- Advertisement -

      कोरबा । कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज वन विभाग सहित विद्युत और क्रेडा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी और मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर भगाने में लगी टीम को अलर्ट रहने और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाने वाले विद्युत तारों को दुरुस्त करते हुए निर्धारित ऊँचाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
      कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हाथी मानवद्वन्द कम करने हेतु गठित समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में अवैध हुकिंग पर कार्यवाही के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने वन क्षेत्रों में खुले हुए विद्युत तारो को कवर करने के निर्देश दिए। बैठक में हाथियों द्वारा किए जाने वाले फसलों के नुकसान पर मुआवजे का वितरण समय पर कराने, जनहानि की घटनाओं पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी तैयार कर प्रस्तुत करने, धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी और उठाव कर परिवहन कराने, जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में जाने वाले शिकारियों पर कार्यवाही करने, अनावश्यक जंगलों में नहीं जाने के लिए लोगों को जागरूक करने के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में हाथियों को आकर्षित करने वाले फसलों के स्थान पर अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित करने के सम्बंध में भी चर्चा हुई। वनमण्डल अधिकारी कुमार निशांत द्वारा हाथी-मानवद्वन्द रोकने की दिशा में की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत,विद्युत विभाग के सीपी गढ़ेवाल, बी एल सिदार, बीबी नेताम, एन एल पटेल आदि उपस्थित थे।

      आम नागरिको को सतर्क रहने की अपील

      कलेक्टर सौरभ कुमार ने वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों और आमनागरिको से अपील की है कि वे अनावश्यक जंगलों की ओर न जाएं। क्षेत्र में जंगली हाथियों के आगमन पर किसी तरह की छेड़खानी न करे और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने किसी तरह के नुकसान पर मुआवजा प्रकरण तैयार कर प्रभावित को शीघ्रता से प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने वन्य प्राणियों को नुकसान नहीं पहुचाने की भी अपील की है और जनहानि रोकने के लिए वन विभाग की टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article रामनगरी से आए अक्षत कलश पात्र,कल सीतामणी से निकलेगी शोभायात्रा
                Next Article मतगणना के दिन प्रतिबन्धित रहेंगे ये मार्ग
                KORBA BREAK:हाथी ने ली जान,धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी को कुचला,पत्नी बाल-बाल बची
                05/03/2026
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?