0 धान की खरीदी में पूरा किया अपना संकल्प
रायपुर। किसानों के लिए कटिबद्ध भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का आदेश जारी किया है। यह भी निर्देश/राहत है कि उक्त सुविधा 1 नवंबर 2023 से देय होगी। साथ ही जो किसान अपना धान बेच चुके हैं वे पुनः अंतर का धान बेच सकते हैं। सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया है।