होली का त्योहार से पहले सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डरावने विभिन्न प्रकार के बनावटी मुखौटा लगभग 1200 नग को जप्त किया गया है। इस कार्रवाई से संबंधित व्यवसायियों में हड़कंप मची हुई है।
जांजगीर-चाम्पा। विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जांजगीर के दुकानों से भारी मात्रा में बनावटी डरावनी मुखौटा बरामद कर जप्त किया गया।
थाना जांजगीर पुलिस को सूचना मिला की जांजगीर के कुछ दुकानो में विभिन्न प्रकार के डरावनी मुखौटा की बिक्री की जा रही है, जिसको पहनने से लोगो को डराया जा सकता है। सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया जाकर लगभग 1200 नग डरावनी मुखौटा को जप्त किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम थाना जांजगीर स्टाफ का योगदान रहा।