Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:किराये के बैंक खातों से करोड़ों का गेम,महादेव सट्टा में 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन,कोरबा से ही 17 करोड़
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:किराये के बैंक खातों से करोड़ों का गेम,महादेव सट्टा में 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन,कोरबा से ही 17 करोड़

Admin
Last updated: 21/05/2024 12:51 AM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 यहां प्रतीक खेला रहा था दॉव,वहां गोवा में दबिश देकर 7 लोग दबोचे गए

- Advertisement -

    कोरबा। आईपीएल मैच में सट्टा खेलाए जाने के मामले में पकड़े गए सटोरिया से मिले इनपुट के आधार पर कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महादेव सट्टा का अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा है। गोवा से 7 लोगों को गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। किराए पर खाता देने वाले 4 लोग भी दबोचे गए हैं।

    - Advertisement -

      एसपी सिद्धार्थ तिवारी व एएसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि कोतवाली में दर्ज छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 के प्रकरण में सायबर सेल तथा थाना कोतवाली पुलिस ने डीडीएम स्कूल के पास प्रतीक विधवानी पिता दयालचंद विधवानी 36 वर्ष को ऑनलाइन आईपीएल में सट्टे का दांव लगाते हुए पकड़ा था। उसके मोबाइल में कई बैंकों के खाते एवं व्हाट्सएप गु्रप में कई लोगों से पैसे का लेन-देन का प्रमाण मिला। आरोपी ने आईपीएल मैच में सट्टा खेलाना स्वीकार किया। साइबर टीम के द्वारा अध्ययन में आरोपी के द्वारा कई अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 17 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन मिला। पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी गोवा में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हंै।
      0 गोवा के फ्लैट में दबिश, 25 लाख के सामान जप्त

      सीएसपी रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में टीम ने गोवा पहुंच कर सटोरियों को लोकेट किया जो जयराम नगर उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के पास एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-406 में रहकर सट्टा खिला रहे थे। पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में दबिश देकर 4 लोगों को दबोचा गया जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। इन्होंने आईपीएल मैच के दौरान महादेव एम-100 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया। निशानदेही पर जयराम नगर एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी- 106 से 3 सटोरियों को पकड़ा गया जो महादेव एम-151 आई.डी. पैनल से सट्टा खेला रहे थे। इन सभी के कब्जे से 13 लैपटॉप, 48 मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 25 लाख रूपये तथा 26 नग विभिन्न बैंकों के पास बुक, 14 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 40 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त किए गए।
      0 84 खातों को फ्रीज कराया, 30 लाख होल्ड

      एसपी ने बताया कि जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 84 खातों को फ्रीज कराया गया है। उन बैंक खातों में लगभग 100 करोड़ से अधिक का लेन-देन होना पाया गया है जिनमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेविट फ्रिज करा लगभग 30 लॉख रूपये होल्ड कराया गया है।
      0 इन लोगों ने किराए पर दिए थे बैंक खाते
      कोरबा पुलिस ने जांच में पाया कि जिले के कुछ लोगों द्वारा किराये पर बैंक खाते सटोरियों को उपलब्ध कराये थे जिनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कि धारा 8 के तहत् कार्यवाही किया गया है। इनमें विजय धारी पिता स्व. सुरेन्द्र धारी 34 वर्ष पुरानी बस्ती धनवार पारा, आदित्य प्रसाद खैरवार पिता सुखनाथ खैरवार 19 वर्ष ग्राम सलिहाभाठा करतला, मुन्ना खान पिता मो. सुद्धु 47 वर्ष सीतामणी व मनीष पाहुजा पिता स्व. राजकुमार पाहुजा 34 वर्ष निवासी शांतिनगर मुड़ापार शामिल हैं। इनके खाता में सट्टा की रकम जमा और आहरण होती थी। इसके एवज में खाता धारकों को निर्धारित रकम कमीशन के रूप में मिल रही थी।
      0 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

      प्रतीक विधवानी के अलावा मनीष उदासी पिता स्व. अमरलाल 36 वर्ष कटोरा तालाब रायपुर, सौरभ नरेश मनुज पिता नरेश मनुज 22 वर्ष दयाल नगर वर्धा महाराष्ट्र, मधुर सेवल वलेचा पिता सेवल वलेचा 22 वर्ष महादेव घाट रोड रायपुर, नारायण कुमार निषाद पिता बहरिकराम निषाद 23 वर्ष पार्वती नगर रायपुर, कुलदीप सिंह पिता शमशेर सिंह 22 वर्ष ग्राम बहू हरियाणा, टिकेंद्र मांडवी पिता हीरामन लाल मांडवी 25 वर्ष पाटन दुर्ग,दिनेश पिता दिलीप वासवानी 30 वर्ष तुलसी नगर जरी पटका जिला नागपुर महाराष्ट्र के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 जोडऩे पर धारा 420, 120 (बी) भादवि एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रही है।
      कार्यवाही में सीएसपी दर्री रविंद्र कुमार मीना, कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल, सायबर प्रभारी एएसआई अजय सोनवानी, लक्ष्मी कुर्रे, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कुमार, आरक्षक प्रशांत सिंह, रवि चौबे, विरकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन ओगरे, रितेश शर्मा, आलोक टोप्पो, सुशील यादव, महिला आरक्षक रेनू टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article BALCO ने कंट्रोल टावर से सस्टेनेबल ऐश मैनेजमेंट को दिया बढ़ावा
                Next Article पंप हाऊस कालोनी में नशाखोरों से दहशत का आलम
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?