![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/08/1001023274.jpg)
कोरबा। मूसलाधार बारिश के कारण एसईसीएल के कुसमुण्डा परियोजना खदान के प्रवेश द्वार के सामने व्यापक जल भराव हो गया है। कुसमुण्डा के चारों तरफ की सड़के पानी से भर चुकी है। लोगों का आवागमन थम चुका है। खदान कर्मी भी हलाकान हैं। कुसमुण्डा खदान जाने का भी रास्ता बंद हो चुका है ,जिससे कर्मचारी वर्कशॉप तक नहीं जा पा रहे हैं,क्योंकि मेन एंट्री गेट कुसमुण्डा खदान जाने के रास्ते में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।