Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धान खरीदी में 55 लाख का फर्जीवाड़ा,3 गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

धान खरीदी में 55 लाख का फर्जीवाड़ा,3 गिरफ्तार

Admin
Last updated: 27/10/2024 1:16 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

    “जिले के धान उपार्जन केन्द्र में फर्जीवाड़ा करने वालों पर मुंगेली जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में बड़ी कार्यवाही हुई है। छत्तीसगढ़ शासन को कुल 55,14,497 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।”

    मुंगेली। राज्य शासन की धान खरीदी योजना के तहत् सोसायटी के माध्यम से की जाने वाली धान खरीदी के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा लालच में आकर धन प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के अनियिमितता/घोटाले किये जाते हैं। इसी अनुक्रम में थाना लालपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी, थाना पथरिया क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी एवं थाना फास्टरपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने वालों पर मुंगेली पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गयी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा तीन अलग-अलग टीम बनाकर केस की लगातार मॉनिटरिंग की गयी। टीम द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, डीएसपी एस आर धृतलहरे,डीएसपी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर तीन अलग-अलग धान उपार्जन केन्द्र में धान उपार्जन में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    - Advertisement -

        प्रकरण जिले के तीन अलग-अलग थानों से संबंधित होने से अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है, जिसमें धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी होरिलाल जायसवाल निवासी ग्राम खपरी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 हुआ है जिसमें से 59096.51 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 9861.89 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 9043.20क्विंटल धान पाया गया है कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले होरिलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
        धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा निवासी ग्राम जुनवानी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल हुआ है जिसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 17466.28 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 17109.30 क्विंटल धान बचा हुआ है शेष 356.18 क्विंटल धान कुल 11,04,158 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 356.18 क्विंटल धान कीमती 11,04,158 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले भीखम वर्मा के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
        धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 604 क्विंटल मोटा धान कीमती 18,72,400 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले बेेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
        इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा तीन प्रकरणों में कुल 1778.87 क्विंटल कीमती 55,14,497 रू. का फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
        सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर चंद्रा थाना प्रभारी पथरिया ,निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी फास्टरपुर, निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी साइबर सेल/कोतवाली, उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे थाना प्रभारी लालपुर, प्रधान आरक्षक लोकेश राजपूत, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, मनोज ठाकुर, नोखे कुर्रे, आरक्षक अब्दुल रियाज़, महेन्द्र राजपूत, राजू साहू, राकेश बंजारे, गिरिराज परिहार, भेषज पाण्डेकर, टेकसिंह साहू एवं जितेन्द्र राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article BREAK:धान खरीदी में 55 लाख का फर्जीवाड़ा,3 गिरफ्तार
                  Next Article KORBA:लघुशंका के लिए गई छात्रा पर चढ़ा पिकअप, पैर टूटा
                  शोक:पूर्व विधायक उइके के पिता का निधन
                  02/12/2025
                  KORBA:बेखौफ अतिक्रमण-बेबस प्रशासन-बेख्याल जनप्रतिनिधि……
                  02/12/2025
                  KORBA:किशोरी को छेड़ा,रिंकू को 2 साल सश्रम कारावास
                  02/12/2025
                  सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी- तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधन के साथ-साथ जागरूकता पर भी देना होगा ध्यान: हरीश दुहन
                  02/12/2025
                  KORBA:उखाड़े गए अतिक्रमण, SDM के नेतृत्व में कार्रवाई से हड़कंप,नेताओं को सुननी पड़ी खरी-खोटी
                  01/12/2025
                  KORBA:खेत में मिली अधजली निर्वस्त्र लाश, इलाके में सनसनी
                  01/12/2025
                  KORBA:दूसरी महिला के चक्कर में बेरहम हुआ पति,पत्नी व पुत्री घायल
                  01/12/2025
                  एसईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
                  01/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?