Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UPDATE: 17 मार्च को कांट्रेक्टरों के साथ बैठक करेगा गेवरा प्रबन्धन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

UPDATE: 17 मार्च को कांट्रेक्टरों के साथ बैठक करेगा गेवरा प्रबन्धन

Admin
Last updated: 13/03/2025 10:21 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 भू-विस्थापितों की रोजगार समस्या के समाधान का आश्वासन
0 गेवरा खदान में गतिरोध चेतावनी के साथ खत्म कराया प्रबन्धन ने

कोरबा-गेवरा। एसईसीएल की गेवरा परियोजना क्षेत्र अंतर्गत विस्थापन प्रभावित नरईबोध एवं अन्य ग्रामों के भू-विस्थापितों के द्वारा वैकल्पिक रोजगार दिये जाने के संबंध में 12 मार्च 2025 को गेवरा खदान बंद आंदोलन किया गया। इसके तारतम्य में महाप्रबंधक (कार्मिक) /क्षे०का०प्र० गेवरा क्षेत्र के कार्यालय में बैठक की गई।
गेवरा क्षेत्र के कार्यालय में भू-विस्थापितों एवं प्रबंधन के बीच वार्तालाप हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मार्च 2025 को सभी कॉन्ट्रेक्टर के साथ वार्ता की जायेगी। साथ ही भू-विस्थापितों को यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी प्रकार की अवैधानिक आंदोलन करने पर प्रबंधन सख्त कार्यवाही हेतु बाध्य होगी।
0 आभार मानते हुए कहा- हक की लड़ाई जारी रहेगी
भूविस्थापित ग्रामवासी दिनेश साहू ,रमेश दास, उत्तम दास, विवेक दास ,वीरेंद्र भट्ट ,जय कौशिक, अश्वनी यादव ,देवनारायण चौहान ,सनी साह ,अरुण नन्हेट, दिलहरण चौहान ,चेतन केवट ,नेतराम कौशिक आदि के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है। इन्होंने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अपना अधिकार भिखारी बनकर मांगना पड़ता है। देश संविधान से चलता है और संविधान के रखवालोँ से हमें अपना मौलिक अधिकार, संवैधानिक अधिकार भिखारी बनकर मांगना पड़ता है,ऐसी स्थिति लाकर रख दी है भ्रष्ट शासन-प्रशासन ,प्रबंधन ने। यहां प्रभावित ग्रामवासी कई सालों से अपने अधिकारों के लिए भटक रहे हैं,आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि अधिकारों के रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं तो आम जनता किससे उम्मीद लगाए? जनप्रतिनिधि, विधायक, शासन-प्रशासन हमारी समस्या सुनना तो बहुत दूर की बात हमसे संपर्क रखने में भी कतराते हैं, क्योंकि सत्ता मिल जाने के बाद भूल जाना परंपरा बन गई है नेताओं की, इसलिए ग्रामवासी अपने अधिकारों के लिए लगातार हड़ताल करते आ रहे हैं और करते रहेंगे। इन्होंने कहा कि प्रबंधन को हजार बार अवगत कराया है कि भारी मात्रा में भ्रष्टाचार हो रहा है कि- गेवरा परियोजना में कार्यरत निजी कंपनियों में पैसा देकर काम दिया जा रहा है और भू विस्थापितों को नजरअंदाज किया जा रहा है। लाइट, बिजली ,पानी, सड़क, हैवी ब्लास्टिंग इन सभी समस्याओं के लिए ग्रामवासी निरंतर प्रयास कर रहे हैं और करते रहेंगे, जब तक कि सफलता मिल नहीं जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगी क्योंकि गेवरा परियोजना के अधिकारी दुनिया भर के बहाने बना बनाकर इधर-उधर घुमा रहे हैं। लगातार FIR की धमकी दे रहे हैं फिर भी ग्रामवासी डटे हुए हैं और ग्रामवासी उचित संवैधानिक निर्णय की तलाश में भटक रहे हैं।
0 शहीद गोपाल दास के पुत्र ने उठाया बीड़ा
इस कड़ी में अवगत कराना चाहेंगे वर्ष 1997 में अपने जल, जंगल ,जमीन को बचाने के लिए नराइबोध गोलीकांड में शहीद हुए फिरतू दास व स्व.गोपाल दास में से गोपाल दास के पुत्र रमेश दास ने संघर्ष को आगे बढ़ाया है। हर समस्या और हर ग्रामवासी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शुरू से लड़ाई लड़ रहे हैं। अपने पिता के संघर्षों को देखकर बड़ा हुआ पुत्र के साथ समस्त ग्रामवासी भी हर लड़ाई में साथ खड़े हैं जिससे लड़ने में आसानी हो रही है।

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA BREAK: निष्कासित किए गए मोनिका-अरविंद,कृष्णा-चंद्रकांता
                Next Article KORBA में ऑपरेशन अंकुश: 1150 लीटर शराब जप्त, 2000 किलो महुआ नष्ट, 14 आरोपी गिरफ्तार
                छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
                05/03/2026
                KORBA BREAK:हाथी ने ली जान,धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी को कुचला,पत्नी बाल-बाल बची
                05/03/2026
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?