Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:महिला TI सस्पेंड,प्रधान आरक्षक भी निलम्बित
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:महिला TI सस्पेंड,प्रधान आरक्षक भी निलम्बित

Admin
Last updated: 16/04/2025 1:11 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 सजा किस बात की- दबाव में काम नहीं करने या कार्रवाई के वक्त राहत देने की..?

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले के बांगो थाना में पदस्थ महिला निरीक्षक उषा सोंधिया को निलंबित कर दिया है। उनके साथ-साथ थाना के प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल का भी निलंबन किया गया है। इन दोनों पर अनुचित तरीके से रुपए प्राप्त करने सहित जनप्रतिनिधियों की बातों को नहीं मानने, उनसे दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है।
एसपी को शिकायत मिली थी।शिकायत पत्र की गंभीरता को देखते हुए रविन्द्र कुमार मीना नगर पुलिस अधीक्षक, सायबर सेल से जांच कराई गई। जांच पर लिये गये कथनों के आधार पर सचिन कुमार मिश्रा से अनुचित तरीके से निरीक्षक उषा सोधिया एवं प्र.आर.03 जितेन्द्र जायसवाल, थाना बांगो द्वारा 10,500/-रू. प्राप्त कर संलिप्तता प्रथम दृष्टिया मिली है। एसपी ने कहा है कि विभागीय नियमों/निर्देशों की भलीभांति जानकारी होने के बावजूद भी सचिन कुमार मिश्रा से अनुचित तरीके से रकम प्राप्त कर पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के पालन में बरती गई घोर लापरवाही, संदिग्ध कार्यशैली, अनुशासनहीनता, कर्तव्यविमुखता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के लिये निरीक्षक उषा सौंधिया व प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जायसवाल को 15 अप्रैल की अपरान्ह से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र, कोरबा रहेगा।

- Advertisement -

      0 इन्होंने की थी शिकायत
      श्रीमती माधुरी देवी,अध्यक्ष जनपद पंचायत, पोड़ी उपरोड़ा व 3 सरपंच,2 जनपद सदस्यों ने 12 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि श्रीमती उषा सोंघिया (पुलिस निरीक्षक) थाना प्रभारी बांगो की भ्रष्ट कार्य प्रणाली की वजह से क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है और परेशान हैं और समय-समय पर इनके द्वारा वाहन चेकिंग व शराब पकड़ने के नाम पर अवैध वसूली किया जाता है व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी को बाहरी व बिहारी की पार्टी बोलकर दुष्प्रचार किया जाता है। इनके रहने से शासन की छवि धूमिल हो रही है जिससे इनका स्थानांतरण करना अति आवश्यक है। इसी शिकायत की जांच पर कार्रवाई हुई।

      0 अब जानें क्या है असल मामला
      थाना सूत्रों के मुताबिक दरअसल, यह घटनाक्रम 9 अप्रैल का है जब सचिन कुमार मिश्रा अपने tvs बाइक पर साथी के साथ अम्बिकापुर जाने निकला था। एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान सचिन शराब पिये हालत में मिला जिस पर कार्रवाई की गई। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर बाइक को जप्त किया गया। चूंकि चालान कट चुका था, लेकिन इस दौरान सचिन ने बांगो के कुछ जनप्रतिनिधियों से गाड़ी छोड़ने एप्रोच लगवाया जो कार्रवाई हो जाने के कारण काम नहीं आया। टीआई ने कोर्ट में चालान पेश होने की बात कही जिस पर सचिन ने फिलहाल बाइक छोड़ देने का आग्रह किया क्योंकि वक्त भी हो रहा था और उसे अम्बिकापुर जाना था किंतु दूसरा कोई साधन नहीं था। कथित हालातों को समझकर टीआई ने उसे राहत दी कि चालान की राशि 10,500 रुपये जमा करा दे तो गाड़ी छोड़ देंगे। सचिन के पास नगदी नहीं था तो यह रकम फोन पे के जरिये ट्रांसफर कराई गई और उसी दिन यह पूरी राशि थाना की पंजी में जमा कर दी गई। इसके बाद छुट्टियां पड़ जाने से मामला न्यायालय में पेश नहीं किया जा सका और 12 अप्रैल को शिकायत हो गई। इस पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों के कहने पर गाड़ी नहीं छोड़ना और कार्रवाई की चालानी रकम फोन पे के जरिये प्राप्त करना निलम्बन की वजह बन गया।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:पहली बार सारे खदान एक साथ बन्द कराए भूविस्थापितों ने
                Next Article छत्तीसगढ़ में कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी
                UPDATE: फोटो नहीं खींचने पर हाफ मर्डर,7 लोगों पर गम्भीर धाराओं में जुर्म दर्ज,गिरफ्तारी शेष,देखें video
                05/03/2026
                छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
                05/03/2026
                KORBA BREAK:हाथी ने ली जान,धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी को कुचला,पत्नी बाल-बाल बची
                05/03/2026
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?