Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:ओव्हरब्रिज पर लगता जाम,व्यापारी यहीं से माल खाली कराते हैं
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:ओव्हरब्रिज पर लगता जाम,व्यापारी यहीं से माल खाली कराते हैं

Admin
Last updated: 24/04/2025 10:29 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 आम जनता सड़क पर तो फंस रही, FOB भी नहीं बच रहा
0 करनी चाहिए बेरिकेटिंक की व्यवस्था और मालवाहनों पर कार्रवाई

- Advertisement -

    कोरबा। कोरबा शहर के व्यस्त क्षेत्र में यातायात की समस्या दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तथा आम लोगों खासकर चारपहिया वाहन चालकों की पार्किंग आदतों में सुधार लाने के लिए यातायात पुलिस चालानी कार्रवाई तो करती है लेकिन इससे बहुत सारे लोग वंचित होने के कारण अपनी आदत सुधार नहीं पा रहे हैं। शहर के व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र में यह समस्या बढ़ती जा रही है तो दूसरी तरफ शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए शहर के बीच बनवाए गए फ्लाईओवर ब्रिज में भी अब सुबह से लेकर रात तक बीच-बीच में जाम लगने लगता है। इस जाम में हालत उस वक्त काफी तकलीफ देह हो जाती है जब दर्री रोड के चंद थोक व्यवसाई के द्वारा अपना माल खाली कराने के लिए बड़े ट्रक वाहन को ओवरब्रिज के ऊपर ही खड़े करवा कर वहीं से मजदूरों के जरिए माल उतरवाया जाता है।

    - Advertisement -

      आज गुरुवार शाम करीब 7बजे से 7:30 बजे के मध्य ऐसा ही नजारा पेश आया जो पहले भी होता रहा है। बड़ा माल वाहन ट्रक ओवर ब्रिज में खड़े कराकर सामान खाली कराने के कारण यहां से आने-जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इस जाम में एंबुलेंस वाहन भी फंसा रहा। ट्रक के जाने के बाद यातायात सामान्य हो पाया।
      इस तरह की दिक्कत और भी कई बार पेश हो चुकी है लेकिन समाधान करने या कराने में रुचि नहीं ली गई। जाम में फंसते लोगों का कहना है कि व्यवसाईयों को भी आम जनता की तकलीफों के बारे में सोचना चाहिए।सड़क तक पार्किंग एरिया में दुकान लगाकर तो अधिकांश दुकानदारों के द्वारा सड़क तक टाइल्स लगाकर, पेवर ब्लॉक बिछाकर और उस पर रेलिंग लगाकर तथा अनेक मामलों में अपने वाहन खड़ी कराकर, ओवरब्रिज के नीचे भी आड़ा- तिरछा माल वाहन,अन्य वाहन खड़ी कराकर सामानों को खाली कराने या आने वाले ग्राहकों के द्वारा बेतरतीब वाहन खड़े करने की वजह से दूसरे लोगों को काफी परेशानी होती है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए तथा इस तरह से मनमाना रवैया अपनाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए एक संयुक्त अभियान जिला प्रशासन, नगर निगम, राजस्व अमला, पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, परिवहन विभाग को मिलाकर चलाने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। व्यवस्थाओं को बनाए रखने में आम जनता को व्यवसाईयों का भी सहयोग अपेक्षित है। सबके संगठित प्रयास से ही सबके लिए एक सुगम आवागमन और व्यवस्थित सुविधा इस शहर को प्राप्त हो सकती है।

      0 एक महत्वपूर्ण सुझाव यह भी
      इस जाम में अनावश्यक रूप से लगभग आधे घंटे से फंसे शहर के कुछ व्यवसायी व सम्भ्रांत लोगों ने सत्यसंवाद के माध्यम से एक सुझाव जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन को दिया है कि दर्री रोड से ओवर ब्रिज पर चढ़ने के दौरान शुरुआती छोर से लेकर करीब 100 से 150 मीटर की दूरी तक बेरीकेटिंग की जानी चाहिए। अक्सर होता यही है कि शहर की तरफ से ओवरब्रिज पर आकर चढ़ने के लिए लोग ओवरब्रिज के मुहाने से ही गाड़ियों को यू टर्न करते हैं या फिर जो ओवरब्रिज से उतरता है वह भी ठीक बगल से यू टर्न लेता है और मुड़कर पावर हाउस रोड की तरफ निकलता है। ऐसे हालातो में अक्सर वाहनों को मोड़ने के दौरान लगने वाले समय में दूसरे वाहन भी फंस जाते हैं व हादसे का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए सुझाव है कि यहां वेरीकेटिंग की जाए और शहर की ओर से आने वाले या ओवरब्रिज से उतरकर यू टर्न लेने वाले वाहनों को आगे जाकर ओवरब्रिज पर चढ़ने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस तरह के सुधार से काफी हद तक जाम की समस्या से निपटा जा सकता है।यहां के थोक व्यापारियों को भी हिदायत दी जानी चाहिए कि वह ट्रांसपोर्ट नगर में बड़े वाहन से मंगाए गए अपने सामानों को छोटे माल वाहनों के जरिए अपने दुकान तक मंगवा कर उसे खाली कराएँ। बड़े ट्रकों से माल परिवहन शहर के भीतर प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है। कई बार ऐसे नजारे शहर के भीतर गार्डन के आसपास के थोक दुकानों में भी देखे जाते हैं।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:राताखार में अवैध कबाड़ पकड़ाया, संचालक ने धमकाया, जुर्म दर्ज
              Next Article KORBA:मिशो ने श्रद्धांजलि दी आतंकी हमले के दिवंगतों को
              अपोलो में पिता की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, पुत्र ने कलेक्टर-एसपी संभाग आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
              29/05/2026
              हेम्स कॉरपोरेशन शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर करोड़ों का संगठित मजदूर घोटाला कर रहा
              29/05/2026
              बालको ने वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की
              29/05/2026
              युकां अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों के नाम जारी,छग सहित कोरबा में बढ़ी सरगर्मी,संशोधन के भी आसार,देखें सूची..
              29/05/2026
              युवा पत्रकार ओम गवेल जिला महासचिव नियुक्त, प्रदेश कार्यसमिति ने जताया भरोसा
              29/05/2026
              KORBA:सुशासन शिविर में रिश्वत,ACB ने दबोचा बाबू को
              29/05/2026
              KORBA: लेमरू के जंगल तस्करों के हवाले,रात के अंधेरे में तस्करी
              29/05/2026
              KORBA:दर्जनों गांव में 40 घण्टे से अँधेरा कायम,बढ़ रहा आक्रोश
              29/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?