0 पार्षद सुनील साहू ने इंङियन पब्लिक स्कूल पाली में रिजल्ट वितरित किया
कोरबा-पाली। इंङियन पब्लिक स्कूल पाली के संचालक राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का रिजल्ट घोषित करते हुए अंकसूची का वितरण मुख्य अतिथि सुनील साहू पार्षद के द्वारा किया गया। सभी सफल विद्यार्थीयो को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि जीवन में बिना मेहनत एवं संघर्ष के कुछ भी नहीं मिलता है, इसलिए सभी विद्यार्थी धैर्य और लगन से मेहनत करतें रहे और सीखते रहें, सफलता निश्चित ही मिलेगी।
इसके पश्चात इंङियन पब्लिक स्कूल पाली के प्रिंसिपल विनोद शर्मा ने सभी विद्यार्थीयो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दिया। वाइस प्रिंसिपल क्षितिज पंथ, सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ साथ,अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। सभी सफल विद्यार्थीयो को पूरे शाला परिवार की तरफ से भी शुभकामनाएं और बधाई दिया गया।





